टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन की चर्चाएं गर्म हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिसेप्शन की तारीख 21 दिसंबर तय की गई है।
बता दें दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में चुपके-चुपके शादी रचा ली और अब जल्द ही दोनों भारत लौटने वाले हैं और अब बारी है विराट और अनुष्का की रिसेप्शन की पार्टी की...
विज्ञापन
2 of 7
Taj Diplomatic Enclave
21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन है। ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं, यहां ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां चल रही है।
होटल में 403 रूम्स और 41 सुइट्स बताए जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस रिसेप्शन में कौन-कौन लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Taj Diplomatic Enclave
लोगों को जैसे दोनों की शादी का इंतजार था, वैसे ही अब सभी को इंतजार है उनकी रिसेप्शन पार्टी का। वेडिंग कार्ड के मुताबिक, रात 8.30 बजे रिसेप्शन की टाइमिंग रखी गई है। यहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शरीख होंगे।
4 of 7
Taj Diplomatic Enclave
ये है होटल की खासियत
दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव की गिनती फाइव स्टार होटलों में होती है। होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा। जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं। इसके अलावा इवेंट के लिए यहां पर मुमताज, जहांगीर, रोशनारा, शीश महल और जहानारा जैसे हॉल भी मौजूद हैं।
साथ ही यहां जिवा स्पा, फिटनेस सेंटर, एक आउटडोर स्विमिंग पूल, योग क्लासेस आदि सुविधाएं भी हैं। इसके अलावा होटल में 403 रूम्स और 41 सुइट्स हैं, जिनमें लग्जरी रूम्स और सुइट ग्रीनरी से भरपूर हैं। होटल में ब्लू बार लॉन्ज है। इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है। होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं।