खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई तरह की चीजें करती हैं, लेकिन कभी-कभी यह खूबसूरत मुसीबत बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है फ्रांस में रहने वाली एस्टिल नाम की इस महिला के साथ। एस्टिल ने बाजार से आम लड़कियों की तरह हेयर डाई खरीदा था लेकिन शायद उन्होंने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा।