फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की जैसा दिखता है ये लड़का, मर्द साबित करने के लिए हर बार दिखाता है ID

Mon, 17 Dec 2018 08:15 PM IST
प्रियंका भल्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 7
man look like women

इन तस्वीरों को देखकर आप भी एक पल के लिए धोखा खा गए होंगे। आप भी ये सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये शख्स कौन है। वहीं पहली झलक में इसे देखकर आपको लग रहा होगा कि ये तो एक महिला है। लेकिन आप भी बाकी लोगों की तरह धोखा खा गए हैं।

विज्ञापन

2 of 7
man look like women

तस्वीरों में नजर आने वाला ये शख्स महिला नहीं बल्कि पुरुष है और इसका नाम अब्दुस सलाम फिरदौस अजीज है। जी हां, अब्दुस को जब भी कोई पहली बार देखता है तो हैरान हो जाता है और इस सोच में पड़ जाता है कि ये महिला है या पुरुष। 22 साल के अब्दुस मलेशिया में रहते हैं और यूनिवर्सिटी कौला लमपुर में पढ़ते हैं। वहीं अब्दुस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन

3 of 7
man look like women

दरअसल, अब्दुस अपने चेहरे की वजह से सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। अब्दुस के मानें तो उनका चेहरा एक महिला की तरह दिखता है जिस वजह से हर कोई उन्हें महिला समझकर धोखा खा जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं अब्दुस की मानें तो उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए अपना आई कार्ड तक भी दिखाना पड़ता है।

4 of 7
man look like women

आपको बता दें कि हाल ही में अब्दुस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में तब आए थे जब वो एक फुटबॉल का मैच देखने गए थे…वहीं मैच के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी चेकिंग करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें वो एक पुरुष नहीं बल्कि महिला लग रहे थे...जिसके बाद अब्दुस को अपना आई कार्ड दिखाकर अपनी पहचान दिखानी पड़ी थी।

विज्ञापन

5 of 7
man look like women

अब्दुस की मानें तो अपने चेहरे की वजब से उन्हें कई बार परेशानी का सामना उठाना पड़ चुका है। अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए अब्दुस ने अपने लंबे बाल कटवाकर छोटे भी करवा लिए थे। लेकिन इसके बाद भी अब्दुस की परेशानी नहीं सुलझ सकी।

विज्ञापन

6 of 7
man look like women

अब्दुस की मानें तो उनके छोटे बालों की वजह से लोग उन्हें टॉम बॉय कहने लगे थे। वहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें दाढ़ी-मूछ रखने की सलाह भी दे दी थी। लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से वो कैटफिश जैसे दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
man look like women

आपको बता दें कि अपने चेहरे की वजह से अब्दुस इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं और उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। अपने अट्रेक्टिव चेहरे की वजह से लोग अब्दुस को 'वर्ल्ड प्रीटीएस्ट मैन’ कहने लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें