फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की जूस की ऐसी भव्य पार्टी नहीं देखी होगी, जहां गिलास से नहीं पाइपलाइन से पिलाया गया रस

Wed, 09 May 2018 07:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sugarcane juice
गन्ने का जूस भला किसे पसंद नहीं होता और गन्ने के जूस पीने के कई फायदे भी होते हैं। डॉक्टर भी मानते हैं कि गर्मियों के दौरान सप्ताह में कम से कम 1 दिन तो गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए। गन्ना शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से त्वचा चमकदार बनी रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
sugarcane juice machine
आप भी जूस कॉर्नर पर जाकर जूस तो पीते ही होंगे न... जूस वाला आपको गिलास में जूस थमा देता है। मगर आज जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो दृश्य देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, यहां गन्ने का जूस गिलास में नहीं बल्कि पाइपलाइन से पिलाया जाता है। क्यों चौंक गए न जानकर..? 
विज्ञापन

3 of 6
sugarcane juice party
दरअसल, सोशल मीडिया पर गन्ने का जूस पाइपलाइन के जरिए पिलाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जूस निकालने की मशीन से खटाखट जूस निकाला जा रहा है और लोगों को गटागट पीने के लिए एक पाइपलाइन की मदद से दिया जा रहा है।

4 of 6
sugarcane juice party
वीडियो देखने के बाद आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा। ऐसा दृश्य आपने शायद ही पहले कहीं और देखा होगा। वीडियो के शुरुआत में एक शख्स को नींबू काटते हुए दिखाया गया है। वहीं पास में तीन शख्स मिलकर मशीन से गन्ने का जूस निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
sugarcane juice party
हैरानी तो तब होती है जब कैमरे का मुंह घूमकर वहां मौजूद लोगों की तरफ जाता है। सैकड़ों लोग एक पंडाल के नीचे जमा नजर आते हैं जो अपने हाथों में गिलास लिए खड़े हैं। फिर दिखाई पड़ता है कि ये बारी-बारी से एक पाइपलाइन की ओर बढ़ते हैं और अपने हाथों से पाइपलाइन में लगे नल को खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sugarcane juice party
आंखें तब खुली रह जाती हैं जब यह देखते हैं कि नल से पानी नहीं बल्कि जूस निकल रहा है। वीडियो में लोग नल खोलकर जूस का गिलास भरते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। मानों जैसे कि यहां कोई गन्ना जूस पार्टी आयोजित की गई हो। आप भी यह नजारा देखखर हैरान रह जाएंगे। गन्ने के जूस की ऐसी पार्टी आपने शायद ही पहले कभी देखी हो।

लीजिए आप भी देखिए यूट्यूब पर शेयर किया यह वीडियो...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें