जी हां, ससुर को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। दरअसल, हुआ यूं कि चीन में एक शादी समारोह में एक शख्स ने नशे में धुत होने के बाद अपने बेटे की नई नवेली पत्नी को जबरन किस कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद वहां मौजूद लड़की वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। बड़ी ही मुश्किल से उसे वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह मामला चीन के यान्चेंग शहर का है। एक ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार यह शादी तय हुई थी। लेकिन समारोह में नशे में धुत ससुर ने बहू के साथ यह शर्मनाक हरकत कर दी।
यह उस वक्त हुआ जब ससुर अपनी बहू के साथ स्टेज पर चल रहा था। अचानक उसने रुककर बहू के कंधे पर हाथ रखा और ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी कि देखने वाले स्तब्ध रह गए।
इसकी वजह से दुल्हन को अजीब स्थिती का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद लड़की वालों ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को बचाया और फिर ससुर की पिटाई कर दी।
यहां देखें वीडियो