जर्मनी में आकाश में एक 'आग के गोला' देख लोग दहशत में आ गए। इस अजीबोगरीब चीज पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो यह बहुत धीमी गति से चल रही थी लेकिन फिर अचानक फायरबॉल ने ऐसी गति पकड़ी कि लोग अचंभित रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
The video shows
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी फायरबॉल पहले इटली और स्विटजरलैंड में भी देखी गई थी। जर्मन पुलिस का यह अनुमान है कि यह एक 'उल्का पिंड' जैसा नजर आ रहा था। एक वीडियो में इस चमकती ऑब्जेक्ट को जर्मनी के पश्चिम में होशेन शहर में उड़ने देखा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
The video shows
इस फायरबॉल का एक वीडियो अग्निशमन विभाग ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इस फायरबॉल में पहले कम रोशनी नजर आती है जो देखते ही देखते तेज हो जाती है।
4 of 5
The video shows
फिर थोड़ी देर में यह सफेद रंग की हो जाती है। फिर यह हल्के हरे और नीले रंग में बदल जाती है। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसे कोई विमान होने से इंकार किया है।