ऐसे में एक्सपर्ट्स का सवाल है कि जब साइंस मानता है कि आलू-प्याज से बिजली बन हीं नहीं सकती तो आलू-प्याज से बिजली बनने की बात कहां से आ गई। इन तमाम बातों के बाद निचोड़ यह निकलता है कि आलू-प्याज से पंखा चलाकर दिखाने वाला यह वीडियो फर्जी है।
हो सकता है कि यह पंखा उसमें लगी किसी बैट्री से चल रहा हो। बता दें ऐसे वीडियो वायरल करने के लिए ही बनाए जाते हैं। यूट्यूब पर वायरल वीडियो से अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।