पुरानी पीढ़ी या बुजुर्ग अक्सर हमारे आसपास होने वाले नए तकनीकी बदलावों को समझने में काफी धीमे होते हैं। उन्हें यह बदलाव किसी पहेली से नजर आने लगते हैं। सबसे मजेदार समय तो तब होता है, जब हम अपने घर के किसी बुजुर्ग इंसान को नई तकनीक से रूबरू करातें हैं। दरअसल, उस समय हमें उनके चेहरे पर ऐसे रिएक्शन देखने को मिलते हैं, जो हमने अपनी जिंदगी में शायद ही पहले कभी देखें हो।
विज्ञापन
2 of 7
google home device
न्यू जेनरेशन के बदलावों को समझती अब ये दादी अम्मा ही देख लीजिए। इनकी उम्र तकरीबन 85 साल है। ये गूगल होम से मिल रहे जवाब सुनकर कैसे हैरान दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
grandmother
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो फ्लोरिडा का है। जैसे ही इसे इंटरनेट पर डाला गया ये वारयल होने लगा। इसकी बड़ी वजह ये भी रही होगी कि लोगों को अपने परिवार को बुजुर्ग लोगों के ऐसे मौकों पर रिएक्शन याद आएं होंगे।
4 of 7
grandmother
बता दें, यहां घर वालों ने क्रिसमस के मौके पर इस बुजुर्ग महिला को यह तोहफा दिया है। वीडियो में आप इस महिला को देख लेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। महिला कहती दिख रही है कि ये डिवाइस बहुत रहस्यमय और डरावना है।
विज्ञापन
5 of 7
grand mother using google home device
वहीं महिला के रिएक्शन को देखने के बाद उनके घर पर सभी लोग लोटपोट हो रहे हैं। परिवार वाले कुछ लोग महिला को गूगल से बात करने और सवाल पूछने के तरीकों के बारे में भी बता रहे हैं। महिला वीडियो में कह रही हैं कि जिस तरह से ये डिवाइस उनकी बात को समझकर जवाब दे रहा है वह काफी डराने वाला है।
विज्ञापन
6 of 7
husband
वीडियो में Google के बजाय, महिला "गोओ गोओ" कह रही है और वास्तव में जब Google ने उत्तर दिया, तो महिला को इतनी हैरानी हुई कि वह मेज से कूद गई। यूट्यूब यूज़र बेन एक्टिस ने अपने 85 वर्षीय दादी के वीडियो को डिवाइस इस्तेमाल करते हुए अपलोड किया है। और यह वीडियो महज तीन दिनों में 775,000 से ज्यादा यूजर देख चुके हैं। लोग तेजी से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।