फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में ईद के मौके मां पर भड़की बच्ची, वीडियो में कुछ ऐसा बोली-हंस पड़ेंगे आप

Thu, 23 Aug 2018 05:07 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
viral girl
बीती ईद के मौके पर आपको याद होगा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने कई लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी थी। अब एकबार फिर ईद पर एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं उपजा है। दरअसल, इस वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची को दिखाया गया है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
girl
जो बड़े ही अदब के साथ ईदी नहीं मिलने पर अपनी मां से नाराज हो गई है और फिर वह ऐसा कुछ कहती है कि सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। आप इस बच्ची की उम्र पर मत जाना क्योंकि जब यह वीडियो में अपना मुंह खोलेगी तो आपको अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं रहेगा। बच्ची ईदी ने मिलने से नाराज होती है और अपनी मां पर भड़क जाती है। लेकिन जितने अदब के साथ वह अपनी मां से बातें कहती हैं उसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट पड़ेगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
girl
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह वीडियो पाकिस्तान में फिल्माया गया है। व्हाट्सएप के जरिए अब यह भारत में भी ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची अपनी मां को कहती नजर आ रही है कि 'आपने मेरा पैसा लूट लिया।' बता दें, इस बार बकरीद पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बकरीद की मुबारकबाद भी देते हैं।

4 of 5
girl
इस बीच यह वीडियो वायरल हो चला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची झूले पर आराम फरमाती नजर आ रही है। जबकि मां अपनी बच्ची से काम में हाथ बटाने के लिए मदद मांगती है, लेकिन मां को ये नहीं मालूम था कि उसकी बेटी गुस्से में भरी बैठी है। बता दें, मेहमान सिर्फ छोटे भाई को ईदी देकर गए थे, जिससे वो काफी गुस्सा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
girl
मां जब बच्ची से उसकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करती है तो वो तुरंत सवाल खड़ा कर देती है कि मुझे ईदी क्यों नहीं दी गई ? जिसके बाद बच्ची नहीं रुकी धाराप्रवाह बोलना शुरू कर दिया। मजे की बात ये है कि वो पिछली निकली ईद के पैसों का भी हिसाब मांगने लगी। बेटी ने मां को नवाज शरीफ, मरियम शरीफ बता दिया। बेटी बोली- 'जैसे उन्होंने पाकिस्तान का पैसा लूटा वैसे आपने मेरा पैसा लूट लिया। बच्ची के मुंह से ये बाते सुनकर लोगों को बड़ा मजा आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें