फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी के पीछे मां-बाप को बैठाकर चार साल की बेटी कर रही थी ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते

Wed, 01 Aug 2018 02:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girl on scooty
स्कूटी पर सवार वो सिर्फ चार साल की बच्ची थी जो ऐसा काम कर रही थी। हैरानी की बात तो ये है कि उस दौरान उसके मां-बाप भी उसके साथ में थे। वो जिस रास्ते गुजरी लोग बस हैरतभरी नजरों से उस बच्ची को ऐसा करते हुए देखते रह गए। सबके चेहरे पर बस एक ही सवाल था कि क्या कोई अपनी इतनी छोटी बच्ची से ऐसा करवा सकता है..?  
विज्ञापन

2 of 5
girl on scooty
दरअसल, ये मामला है एक चार साल की बच्ची के द्वारा स्कूटर चलाने का। जी हां, अब तो इंटरनेट पर इस बच्ची का वीडियो भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में उसके पापा और मम्मी भी साथ में है। वीडियो में बच्ची के हाथ में स्कूटी का हैंडल नजर आ रहा है जिसे उसके पिता ने नहीं पकड़ा है। जितनी रफ्तार में ये चार साल की बच्ची इस स्कूटी को दौड़ा रही है, किसी को भी वो नजारा देख हैरानी होगी।  
विज्ञापन

3 of 5
girl on scooty
ऐसा करके माता-पिता ने अपनी जान तो दाव पर लगा ही दी साथ में स्कूटी चलाने वाली बच्ची और एक और मासूम बच्चे को भी इस करामात में शामिल कर लिया। चार साल की बच्ची का वीडियो सामने आने के बाद उसके पिता का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। बेहद चौंकाने वाला यह मामला केरल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाल्लुरुति के रहने वाले शिबू फ्रांसिस बीबी और बच्चों के साथ स्कूटर पर सवार होकर अलुवा नामक जगह जा रहे थे। इस दौरान उनकी चार साल की बच्ची स्कूटी का हैंडल थामे देखी गई जबकि शिबू फ्रांसिस ने अपने हाथ हैंडल से एकदम अलग रखे थे। 

4 of 5
किसी ने गाड़ी में से इस वाकये का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद कोचि के मोटर वाहर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि विभाग ने आरोपी का लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए एर्णाकुलम आरटीओ के पास भेजा दिया है। अब शिबू के खिलाफ जल्द केस रजिस्टर करने की बात कही जा रही है। वीडियो से मालूम चलता है कि शिबू फ्रांसिस ने एक नहीं बल्कि तीन ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
police
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मोटर वाहन चलाने के कानूनन कम से कम 18 वर्ष की उम्न जरुरी है। आयु सीमा के पीछे तर्क यह है कि इस उम्र तक व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो जाती है और वह दुर्घटनाओं से खुद को बचाने में काफी हद तक सक्षम हो जाता है। उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चों को समझाएंगे और यातायात नियमों का पालन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें