फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सांस में यूपी के 70 जिलों के मुंह ज़ुबानी सुना देता है नाम, यकीनन IAS बनेगा ये बालक

Wed, 27 Dec 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
school boy video viral
किसी कक्षा में विभिन्न तरह के बच्चे होते हैं, जिनमें अपनी-अपनी प्रतिभाएं छिपी हो सकती हैं। जैसे - कुछ बच्चे अक्षरों को उल्टा लिखते हैं, तो कुछ की गजब की याददाश्त होती है। ऐसी ही प्रतिभा लिए यूपी का एक साधारण सा दिखने वाला बालक सामने आया है। इसका सपना IAS बनना है... 
विज्ञापन

2 of 7
school boy
इसकी मेमोरी पावर के बारे में जानकर आपका सिर चकराने लगेगा। दरअसल, इसने छोटी सी उम्र में वह कमाल कर दिखाया है, जो हम और आप भी नहीं कर सकते। जी हां... तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे का दिमाग इतना शार्प हो सकता है, इसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यही नहीं इस बालक से उन लोगों को सीख मिल सकती है जो अपनी याददाश्त के कारण हताश और निराश हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
school boy
जी हां अपने लक्ष्य की और बढ़ते इस नन्हें बालक को देख आपको जरूर हौसला मिलेगा। इस बच्चे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे यह वीडियो फेसबुक पर चमन यादव नामक शख्स ने शेयर किया है। अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। महज हफ्ते भर पहले डाले गए इस वीडियो को अभी तक इसे 15 हजार से भी ज्यादा शेयर किया जा चुका है। साथ ही 9 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। 

4 of 7
school boy
वीडियो में आप देखेंगे किस तरह से इस बालक ने सभी को हैरान करके रख दिया। जिस शख़्स ने इस बच्चे का यह वीडियो बनाया है, वह बालक से बारी-बारी कर कई सवाल पूछता है और जब सारे सवालों के सही-सही जवाब मिलते जाते हैं, तो वह बच्चे से मुश्किल सवाल पूछना शुरू कर देता है। लेकिन... 
विज्ञापन

5 of 7
school boy
जब उनका जवाब भी उसे मिलने लगता है तो बालक की प्रतिभा देख वह शख्स अचंभा मान जाता है। वह आख़िरी सवाल में बच्चे से पूछता है कि यूपी में कितने जिले हैं और वह झट से जवाब देता है... 'सत्तर' और फिर वह शख्स बच्चे से पूछ देता है कि क्या तुम्हें सभी जिलों के नाम पता है? इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है। बच्चा एक सांस सारे जिलों के नाम गिना देता है और यह देखकर सभी स्तब्ध रह जाते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
screenshot
बता दें इस बच्चे ने वीडियो में अपना नाम एजाज बताया है। यह वीडियो यूपी के मेनपुरी जिले के एक सरकारी स्कूल में शूट किया गया है। जहां क्लास में और बच्चें भी मौजूद हैं।

आगे देखें जब शख्स इस बच्चे से अंग्रेजी में सवाल करता है तो क्या होता है...   
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें यू ट्यूब पर शेयर किया गया ये वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें