एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सड़क से एक घायल बंदर को उठाकर अपने गले से लगाकर उसे पशु अस्पताल ले जाता है और वहां डॉक्टर नहीं था तो वो उसे इलाज के लिए स्टेट ज़ू ले गया।
विज्ञापन
2 of 4
moni das with monkey
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो वीडियो असम के गुवाहाटी का है। वीडियो में बंदर को गोद में लिए अस्पतालों में चक्कर काट रहे इस युवक का नाम मोनी दास बताया जा रहा है। युवक को यह बंदर सड़क किनारे घायल मिला था। इसने उसे सड़क से उठाया और अपने गले से लगाकर चेनीकुठी के पशु अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
3 of 4
moni das with monkey
युवक ने घायल बंदर को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी। मोनी दास ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है। दरअसल, सड़क के किनारे बंदर बुरी तरह घायल पड़ा था। एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण वो बुरी तरह घायल हो गया था। आने जाने वाले सड़क पर पड़े बंदर को देखकर गुजर जा रहे थे पर मोनी ने ऐसा नहीं किया। मोनी ने घायल बंदर को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।
मोनी दास ने बंदर को सड़क से उठाया और अपने गले से लगाकर अस्पताल ले गया। अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था लेकिन बंदर की हालत गंभीर बनी हुई थी, मोनी बिना वक्त गंवाए उसे इलाज के लिए दूसरी जगह ले गया। मोनी बंदर को असम के स्टेट जू में ले गया, यहां उसका इलाज किया गया और उसकी जान बचाई गई। इस वीडियो को देखकर किसी की भी आंखें भर आएगी। वाकयी मोनी दास ने इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है।