नॉर्वे में रहने वाले रॉबर्टसन के साथ जो कुछ भी हुआ, वह हैरान कर देने वाला था। उन्होंने एक चिड़िया का क्लोजअप लेना चाहा। इसके लिए उन्होंने ब्रेड के टुकड़ों के पास छोटा वीडियो कैमरा भी रख दिया।
विज्ञापन
2 of 4
demo
ब्रेड का टुकड़ा देखते ही वह चिड़िया उसे खाने लगी। जैसे ही उसकी नजर कैमरे पर पड़ी, वह उसे लेकर उड़ गई। चिड़िया ने जिस समय कैमरा उठाया, कैमरा ऑन था।
विज्ञापन
3 of 4
demo
जब वह हवा में उड़ रही थी, तो सारा नजारा कैमरे में कैद हो रहा था। कुछ ही मीटर उड़ने के बाद वह कहीं बैठी और कैमरा छोड़कर दोबारा उड़ गई।
पांच महीने के बाद, जब कैमरे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो रॉबर्टसन को अपना कैमरा वापस मिला। चिड़िया द्वारा बनाए गए इस वीडियो को अब तक दस लाख लोग लाइक कर चुके हैं।