फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हो गया है ये पूरा देश, वकीलों ने शुरू किया ऐसा काम हो रहे बदनाम, अधिकारी बने नौकर

Tue, 31 Jul 2018 11:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दक्षिण अमेरिका का सबसे अमीर देश वेनेजुएला आज बिल्कुल बदहाली में है। सरकार के गलत सामाजिक प्रयोगों के कारण इस समय यहां के नागरिकों को खाने के भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। तेल के मामले में समृद्ध होने के बावजूद वेनेजुएला के पेशेवर लोग यहां के अस्पतालों और यूनिवर्सिटीज को छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। आपको बता दें कि वेनेजुएला के वकील, मजदूर या फिर सैक्स वर्कर के तौर पर काम करने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं। वहीं ब्यूरोक्रेट स्तर के अधिकारी रहे लोग अब घरों में नौकर का काम कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वेनेजुएला आज कंगाली के कगार पर पहुंच चुका है। वेनेजुएला से हर दिन करीब 5000 लोग दूसरे देश जा रहे हैं। लोगों का इतनी बड़ी संख्या में पलायन लैटिन अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पलायन है। एमनेस्टी इंटरनैशनल के अधिकारियों के अनुसार वेनेजुएला का डोमेस्टिक मानवाधिकार संकट आज पूरे दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र का मानवाधिकार संकट बन गया है। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर पड़ोसी देशों की तरफ जा रहे हैं। वेनेजुएला की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित त्रिनिदाद और टैबेगो भी हुआ है। वेनेजुएला के लोग बड़ी संख्या में त्रिनिदाद और टैबेगो की सीमा में चोरी-छिपे घुस रहे हैं, जिससे त्रिनिदाद की अर्थव्यवस्था पर भी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि वेनेजुएला के पड़ोसी देश भी इस स्थिति में नहीं है कि वह बड़ी संख्या में लोगों को अपने यहां रख सकें। इसी के चलते पड़ोसी देशों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे वेनेजुएला के लोग मानव तस्करी, जिस्मफरोशी समेत कई तरह के शोषण का शिकार हो रहे हैं। साल 1950 से लेकर साल 1980 तक वेनेजुएला आर्थिक रूप से बेहद सशक्त देश हुआ करता था लेकिन तेल के कारोबार में गिरावट और मुद्रा संकट के चलते धीरे-धीरे वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट में घिरता चला गया। वेनेजुएला के कई निजी बिजनैस बर्बाद हो गए और कई बिजनेस सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत कर दिए गए।
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद यूनियनों की राजनीति के चलते वेनेजुएला का औद्योगिक विकास बुरी तरह प्रभावित हो गया। वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरौ के सत्ता में आने के बाद से देश के हालात और ज्यादा बिगड़ गए। कभी एक बस ड्राइवर और बाद में यूनियन लीडर रहे निकोलस मादुरौ की सरकार में भ्रष्टाचार ने देश को बर्बादी की राह पर धकेल दिया है। अमीर लोग पहले ही देश छोड़कर जा चुके हैं। अब सिर्फ मध्यम वर्ग और गरीब जनता ही देश में बची है, जो कि धीरे-धीरे देश से निकलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें