जानवरों के प्रति लोगों के प्यार की बहुत कहानियां सुनी होंगी, लेकिन यह कहानी बहुत दिलचस्प है। इसे पढ़ने के बाद आपको पक्का अक्षय कुमार की फिल्म एंटरटेनमेंट की याद आ जाएगी। जिसमें मालिक अपनी सारी प्रॉपर्टी एंटरटेनमेंट (कुत्ता) के नाम कर चला जाता है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रहने वाली एक महिला ने अपनी पूरी जमीन जायदाद एक बंदर के नाम कर दी है। आपको यह जानकर बहुत हैरानगी हो रही होगी आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है पर यह बिल्कुल सच है।
विज्ञापन
2 of 5
monkey
रायबरेली के शक्तिनगर निवासी कवयित्री सबिस्ता को 13 साल पहले एक बंदर मिला था। जिसका नाम उसने चुनमुन रखा था। सबिस्ता को लगता है उनकी जिंदगी में चुनमुन के आने के बाद मानो उनकी जिंदगी ही बदल गई। सबिस्ता के अनुसार उसे चुनमुन से इतनी खुशियां मिली कि उसने अपना सब कुछ अपने इस बंदर के नाम कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
बंदर
- फोटो : amar ujala
पिछले साल चुनमुन की मौत हो गई। सबिस्ता इससे बहुत आहत हुई। उन्होंने अब अपने घर में उसका मंदिर बनवा दिया। बीते मंदलवार इस मंदिर में मंदिर में राम-लक्ष्मण और सीता के साथ बंदर की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। बता दें, सबिस्ता मुस्लिम हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपने घर में मंदिर बनवाया।
4 of 5
बंदर
- फोटो : amar ujala
रिपोर्टस के अनुसार, सबिस्ता मानती हैं कि चुनमुन के आने के बाद उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उन्हें वह हर चीज मिली जिसको उन्होंने चाहा। उन्होंने बताया कि जब उसने बृजेश से लव मैरिज की, तो समाज में उनका जीना मुश्किल हो गया था। उन लोगों का सारा काम ठप्प हो गया था। दिन पे दिन उन पर कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसी बीच 1 जनवरी, 2005 को उनके जीवन में चुनमुन आया।
सबिस्ता ने बताया कि चुनमुन उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ। उनकी जिंदगी में चुनमुन के आ जाने के बाद उनका सारा कर्ज उतर गया, बल्कि उनका काम अच्छे से चलने लगा। साबिस्ता ने बंदर की अच्छी तरह से परवरिश की। उन्होंने चुनमुन के कमरे में एयरकंडीशनर और हीटर भी लगवा रखा था। सबिस्ता की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने चुनमुन को ही अपना बेटा मान लिया।