फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 5 दिन बाद खुली दूल्हे की असलियत तो दंग रह गए घरवाले, दुल्हन बोली- मुझे मंजूर है

Mon, 23 Apr 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमार उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्यार और शादी को लेकर लोग आजकल न जानें क्या क्या पैंतरे अपना रहे हैं। कोई यह भी नहीं सोच रहा कि इसका अंजाम क्या हो सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में एक लड़की ने लड़का बनकर लड़की से ही शादी कर ली। घर वालों के सामने जब शादी के पीछे की असलियत सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिश्तेदारों ने इस बात पर जमकर हंगामा किया लेकिन वह दोनों लड़कियां अब अलग होने से साफ इनकार कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
यह अनोखा मामला आगरा के एत्माद्दौला इलाके का है। गत 16 अप्रैल 2018 को ये लड़कियां सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुई थीं। दोनों ने बौद्ध धर्म की विधि से शादी की। कॉलेज के दिनों में उनके बीच प्यार होने लगा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं लेकिन उनकी इस मोहब्बत के बीच समाज और घरवाले बाधा बन रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
wedding
ऐसे में उन्होंने एक दूसरे का होने के लिए धोखे से शादी की साजिश रचाई। उन्होंने इलाके में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपना पंजीकरण कराया। एक दूल्हा बनी जबकि दूसरी दुल्हन। दोनों ने शादी समारोह में सात फेरे लिए। पवित्र मंत्रों और रस्मों के बाद शादी संपन्न भी हो गई।

4 of 6
wedding
विवाह सम्मलेन वालों को लड़कियों और उनकी शादी पर संदेह न हो इसलिए उन्होंने किराए पर लोग बुलाए और कहा कि ये शादी में आए परिवार वाले और मेहमान हैं। पैसे के बदले लड़कियों ने उनसे अपना रिश्तेदार बनने की एक्टिंग कराई।
विज्ञापन

5 of 6
wedding
शादी के बाद वह दोनों किराए पर कमरा लेकर अलग रहने लगीं। इसी बीच दोनों में से एक लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी की तलाश शुरू की। पता चला कि बेटी ने लड़का बनकर किसी लड़की से ही शादी रचा ली है। वह किराए पर कमरा लेकर उसी के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेंमो
यह खुलासा 21 अप्रैल 2018 को हुआ। दोनों के परिवार वाले यह देखकर दंग थे। उन्होंने बेटियों को अलग होने के लिए काफी समझाया मगर वो अलग होने की बात पर नहीं मानीं। परिवार वाले थाने भी पहुंचे फिर भी लड़कियां साथ रहने पर अड़ी रहीं। ऐसे में पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें