उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कॉनस्टेबल की छुट्टी की अर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुलंदशहर के सियाना पुलिस सर्किल में पदस्थापित सिपाही विनोद कुमार ने हरिद्वार जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। वैसे तो उनकी छुट्टी की अर्जी मंजूर हो गई है। मगर हरिद्वार जाने के पीछे उन्होंने जो वजह बताई है, उसे जानकर लोगों की हंसी छूट रही है।
विज्ञापन
2 of 4
up police
दरअसल, विनोद कुमार ने छुट्टी के लिए जो आवेदन दिया उसमें उन्होंने लिखा, 'सपने में भगवान भोलेनाथ का कमंडल और शिवलिंग पर नाग देवता दिखाई देते हैं। लगता है भोलेनाथ हरिद्वार बुलाने और वहां से जल कांवड़ लाने का इशारा कर रहे हैं।' विनोद कुमार ने अपील की कि उसे शिव जी के दर्शन करने और कांवड़ ले जाने के लिए छह दिन की छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
3 of 4
UP Police
गौरतलब है जिस अंदाज में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी ने भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए छुट्टी मांगी है, वह लोगों को लुभा रही है। दो महीने पहले यूपी पुलिस के ही एक और कर्मी की छुट्टी की अर्जी भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी।आगरा में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने अपने छुट्टी के आवेदन में लिखा कि उसकी नई-नई शादी हुई है और उसकी पत्नी उसे बहुत मिस करती है इसलिए उनका घर जाना जरूरी है। मनोज कुमार की छह दिन की लीव एप्लिकेशन भी मंजूर कर ली गई थी।
गौरतलब है कि पिछले साल जून में रेलवे के एक कर्मी की भी लीव एप्लिकेशन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। छत्तीसगढ़ में पदस्थापित उस कर्मचारी ने चिकन खाने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी मांगी थी क्योंकि मान्यताओं के अनुसार सावन शुरू होने के बाद पूरे एक महीने तक वह नॉन-वेज नहीं खा पाता।