फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले लौट आईं इस शख्स की सांसे, बोला- गलती से ले गए थे यमदूत

Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
man alive after death
कहते है जब किसी इंसान के जीवन का अंतिम समय आता है तो मृत्यु के समय उसे 2 यमदूत लेने आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि यमदूत गलती से किसी शख्स को ले जाए। हाल ही में यूपी के फिरोजाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है। यहां एक शख्स मौत के कई घंटों के बाद जिंदा हो गया। जिंदा होने के बाद शख्स ने परलोक के बारे में जो बाते बताई उसे सुन हर कौई हैरत में है। 
विज्ञापन

2 of 4
man alive after death
यह मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार थे। बीमारी के चलते गुरुवार (1 फरवरी) सुबह उनकी मौत हो गई। उनके परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थे। सभी रिश्तेदार और आस पास के लोग एकत्रित हो चुके थे। 
विज्ञापन

3 of 4
man alive after death
अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान करीब शाम 4 बजे मृतक के शरीर में हलचल होने लगी। मृतक के शरीर पर कई जगह नीले निशान पड़ गए, हाथ में फफोले पड़ने लगे। जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि ज्ञान सिंह की सांसे लौट आई और वह उठकर बैठ गए। यह देख घर के लोग खुश हो गये। देखते ही देखते ज्ञान सिंह को देखने के लिए लोगों का ताता लग गया।
विज्ञापन

4 of 4
man alive after death
जिंदा होने के बाद ज्ञान सिंह ने जो बातें बताई वह और भी हैरान करने वाली थी। उन्होंने बताया, ''3 लोग मुझे पकड़कर काफी दूर पहाड़ पर एक सुन्दर से स्थान पर ले गए। वहां एक बड़ा सा सोने का गेट था। गेट पर कई पहरेदार खड़े थे, लेकिन मुझे गेट के अंदर नहीं जाने दिया। जो लोग मुझे पकड़कर ले गए थे, उनको भी चौकीदारों ने फटकार लगाई। उस दौरान एक पहरेदार ने मेरे ऊपर गरम चीज फेंकी और धक्का मार दिया। जिसके बाद मैं सीधे नीचे आ गया। नीचे गिरने से मेरे शरीर पर नीले निशान आए। उस गर्म चीज की वजह से हाथों में फफोले पड़े। इसी वजह से मेरे शरीर में दर्द भी हो रहा है। यमदूतों से गलती हो गई थी, किसी और शख्स की जगह मुझे लेकर चले गए थे।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें