आपने अमिताभ की फिल्म "पा" तो देखी ही होगी जिसमें वो 70 साल के बूढे़ बच्चे बने रहते हैं। दरअसल उस फिल्म जिस बीमारी में जो बीमारी हुई रहती है वही बीमारी इस शख्स को लग गई। जिसके चलते ये एक अनोखा शख्स बन बैठा है।
विज्ञापन
2 of 5
न
यूपी के इलाहाबाद में एक ऐसा शख्स सामने आया है, जो कि 21 साल की उम्र में भी बच्चों सा दिखता है। डॉक्टरों की मानें तो शख्स को प्रोजेरिया नाम की बीमारी है। यह 80 लाख लोगों में एक को होती है।
विज्ञापन
3 of 5
न
इलाहाबाद से 22 किलोमीटर दूर धनैचा हनुमानगंज में रुपेश नाम का शख्स रहता है। रुपेश प्रोजेरिया से ग्रस्त है। इनके पिता रमापति ने बताया रुपेश का जन्म नार्मल हुआ था। जब वो छोटा था तब कभी सिर दर्द, कभी पैर दर्द की शिकायत करता था। कई डॉक्टर के पास गए, लेकिन कोई बीमारी नहीं पकड़ पाया। सभी सिर्फ दर्द कम करने के लिए पेन किलर दे देते थे।
4 of 5
जैसे-जैसे बेटे की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे इसके शरीर में असामान्य बदलाव आता गया। सिर सामान्य से बड़ा होता गया और पूरा शरीर सूखता गया। 5 साल पहले कुछ सर्कस वाले गांव आए थे। वो रुपेश को अपने साथ ले जाना चाहते थे। इसके बदले 3 लाख रुपए भी दे रहे थे, लेकिन हमने मना कर दिया। वो बेटे को ले जाकर सर्कस में शामिल करके उसे अजूबे की तरह पेश करना चाहते थे।
हमने उनसे कह दिया कि अगर एक करोड़ भी देंगे, तब भी बेटे को नहीं ले जाने देंगे। मां शांति देवी ने बताया रुपेश अपना कोई खुद नहीं कर पाता। यहां तक की शौच के लिए भी उसे एक व्यक्ति की जरूरत पड़ती है। मैं अब 24 घंटे बस बेटे की देखरेख में लगी रहती हूं।