आप अयिदाह काबिले के इस तरीके को देखकर कांप जाओगे। इतना ही नहीं यहां के लोग इस तरीके के बाद झूठ पकड़ने का जो लॉजिक देते हैं, वह इंसान को शर्मसार कर देगा। कहा जाता है कि अयिदाह कबीले के लोग बिशाह परंपरा के तहत झूठ पकड़ते हैं। इस तरीके में एक लोहे की रॉड को गर्म किया जाता है। उस गर्म रॉड को आरोपी की जीभ पर चिपकाया जाता है, जिस आरोपी की जीभ पर फफोले हो जाते हैं, उसे दोषी मान लिया जाता है। यह तरीका मौत से कम नहीं होता है।