फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी चढ़ गई कंधे पर और पति इतनी तेज दौड़ा, दुनिया में इस कपल ने सबको पीछा छोड़ा

Mon, 09 Jul 2018 06:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
unique competition in finland
बॉलीवुड की फिल्म दम लगा के हईशा अगर आपने देखी है तो वो सीन भी आपको याद होगा जिसमें एक्टर आयुष्मान खुराना भूमि पेडनेकर को पीठ पर लादकर दौड़ते हैं। दरअसल, फिल्म में एक प्रतियोगिता के दौरान का यह सीन बेहद चर्चा में रहा था इसलिए आपको ये जरूर याद रहा होगा। खैर... ये तो हुई फिल्मी बात लेकिन आज हम आपको इसी तरह की एक असली प्रतियोगिता के बारे में बताएंगे। इस चैंपियनशिप में कुछ ऐसा ही होता है... 
विज्ञापन

2 of 5
unique competition in finland
आपकी जानकारी के लिए बता दें फिनलैंड के सॉन्काजारवी शहर में 'वर्ल्ड वाइफ कैरिइंग चैंपियनशिप' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 53 पुरुषों ने अपने कंधे पर अपनी पत्नियों को उठाकर करीब एक घंटे लंबा रास्ता तय किया। सोचिए यह कितना कठिन रहा होगा। जहां ऐसा करने पर पांच मिनट में ही लोगों का दम निकल जाता है, यहां इस कपल ने एक घंटे तक ऐसा किया। सुनकर भले ही आपको अटपटा लगे लेकिन यह हकीकत है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
unique competition in finland
सिर्फ इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले से लेकर इसे देखने वालों का खासा हुजूम जुटता है। इस बार भी यह कपल रेस देखने लिए हजारों दर्शक मौजूद रहे। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि फिनलैंड में यह प्रतियोगिता बेहद चर्चित है और यह बीते 23 साल से आयोजित हो रही है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो महज 4 हजार 200 लोगों की आबादी वाले इस शहर में दुनियाभर के हजारों लोग इसे देखने आते हैं।

 

4 of 5
unique competition in finland
ये चैंपियनशिप आसान नहीं है। जी हां, इस कॉन्टेस्ट में पहुंचने से पहले प्रतियोगियों को क्वॉलिफाइंग राउंड भी पार करना पड़ता है। अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, एस्टोनिया समेत 13 देशों के 53 पुरुषों ने इस बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
unique competition in finland
बीते शनिवार हुए 23वें कॉम्पिटिशन को लिथुआनिया के वीतोतस और उनकी पत्नी नेरींगा ने जीता। इस रेस को जीतने के लिए उन्हें पानी से, फिसलन भरे पूल और तमाम तरह की अड़चनों से होकर गुजरना पड़ा। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन दोनों ने 6 बार के विश्व चैंपियन रहे कपल को हराकर यह रेस जीती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें