अगर आप सोशल मीडिया सालों से यूज कर रहे हैं तो उस बच्चे की फोटो आपने जरूर देखी होगी। वो बच्चा, जो दो साल की उम्र में दिन की 40 सिगरटें फूक देता था, वो अब नौ साल का हो चुका है। इस बच्चे का नाम है 'आर्दी रिजल' और ये इंडोनेशिया के सुमात्रा का रहने वाला है।सात साल पहले जब इसकी ये सिगरेट पीने वाली फोटो वायरल हुई थी, तो पूरी दुनिया को इसने हैरान कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 साल की उम्र में एक दिन में पीता था 40 सिगरेट, हुई ऐसी हालत
2 of 5
उसकी मां ने बताया कि जब वो 18 महीने का था, तब उसके पिता ने उसे अपनी सिगरेट पीने को दी थी। तब से उसे सिगरेट की ऐसी लत लगी कि वो एक दिन में 40 सिगरेट पीने लगा। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और उसकी मां ने उसकी ये आदत छुड़वाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
2 साल की उम्र में एक दिन में पीता था 40 सिगरेट, हुई ऐसी हालत
3 of 5
आर्दी के लिए सिगरेट छोड़ना इतना आसान नहीं था। उसकी सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए उसका ध्यान खाने की ओर आकर्षित किया गया। पांच साल की उम्र में उसकी सिगरेट तो काफी कम हो गई लेकिन अब खाने की लत लग गई।
2 साल की उम्र में एक दिन में पीता था 40 सिगरेट, हुई ऐसी हालत
4 of 5
आर्दी ने एक बार फिर सबकी नजरें अपनी ओर खींच लीं। 5 साल की उम्र में उसका वजन अपने साथी बच्चों से 6 किलो ज्यादा था। 9 साल की उम्र में आर्दी काफी अगल दिखता है। अगली स्लाइड में देखें उसकी हाल की फोटो।
2 साल की उम्र में एक दिन में पीता था 40 सिगरेट, हुई ऐसी हालत
5 of 5
इस खबर के बाद इंडोनेशिया के 'महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण मंत्रालय' ने हस्तक्षेप किया और उसके परिवार और डॉक्टरों की मदद से इस बच्चे की खाने की लत भी छुड़वा दी। जो एक दिन में 3 कैन दूध पी जाता था वो अब वजन घटाने के लिए सिर्फ मछली, फल और सब्जी ही खाता है।