'छोटा बच्चा जान के न कोई आंख दिखाना रे, भोली सूरत जान के हमसे ना टकराना रे' ये गाना आपने कई बार सुना होगा लेकिन असल में अगर आप इन दो छोटी बच्चियों से मिल लेंगे तो पलक झपकते ही अपनी कीमती चीज गवा लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड घूमने गई थी। थाईलैंड Wat Phra That Doi Suthep के बाहर उनकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई। देखने में बेहद खूबसूरत और मासूम सी इन बच्चियों ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन
3 of 6
ये दोनों बच्चियां पारंपरिक कपड़ों में बड़े ही प्यार के साथ इस विदेशी टूरिस्ट के साथ तस्वीर खिंचा रही थी, पर इस तस्वीर में कैद हो गयी है इन लड़कियों की चोरी। जिस दौरान ये टूरिस्ट इन बच्चियों के साथ तस्वीर खिंचवाने में व्यस्त थी, उसी दौरान पल भर में इन बच्चियों ने उसकी घड़ी को हाथ से गायब कर दिया।
4 of 6
दोनों घूमने के बाद जब वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी घड़ी गायब है। कुछ समय बाद जब दोनों छुट्टियों की तस्वीर देख रहे थे तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 6
उन्हें तब समझ आया कि एक पल में ही कैसे इन दोनों बच्चियों ने उनकी घड़ी को गायब कर दिया। इस कपल ने तस्वीर को सोशल साइट पर शेयर हुए लिखा कि "उन्हें घड़ी खो जाने का ज्यादा दुख नहीं है, लेकिन वो दोनों लड़कियां मासूम नहीं है बल्कि पेशेवर चोर हैं।