फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन प्रेग्नेंट हुईं बहनें, दोनों ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म,शक्ल देख दंग रह गए लोग...

Sun, 09 Sep 2018 02:56 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pregnant
दो बहनें एक साथ गर्भवती हुईं। दोनों ने एक ही दिन बच्चों को जन्म दिया। दोनों को जुड़वा बच्चे हुए। यहां तक तो मामला किसी चमत्कार और संयोग जैसा ही लग रहा था। मगर जब लोगों ने चारों बच्चों का चेहरा गौर से देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
Quadruplet
दो अलग-अलग मांओं के गर्भ से जन्में इन चारों बच्चों की शक्ल आखिर एक दूसरे से कैसे मिलती-जुलती है? भले ही दोनों मां रिश्ते में बहनें हैं मगर बच्चे की शक्ल एक जैसी हो, यह कैसे संभव है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो अगली स्लाइड में पढ़ें कि यह चमत्कार आखिर हुआ कैसे...
विज्ञापन

3 of 5
baby
दरअसल, अमेरिका के ओहियो की रहने वाली एनी जॉनसन मां नहीं बन पा रही थीं। उनके पति जॉबी भी इस बात से परेशान थे। उनकी तकलीफ देख एनी की बड़ी बहन क्रिसी ने एक पहल की। उन्होंने कहा कि वह एनी और जेबी के बच्चे की 'सरोगेट मदर' यानी अपनी कोख में उनके बच्चे को पालने के लिए तैयार हैं।

4 of 5
baby hold mother hand
जब तीनों ने डॉक्टर से सलाह ली, तो उन्होंने भी सहमति दी। फिर क्या था डॉक्टर ने एनी की एग्स और जॉबी के वीर्य को एक साथ फर्टिलाइज किया और उसे क्रिसी की कोख में डाल दिया। उधर, एनी को डॉक्टरों ने आखिरी कोशिश करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baby 3
संयोगवश एनी और क्रिसी एक ही दिन गर्भवती हुईं। चूंकि दोनों गर्भ में पल रहे बच्चे एक ही कपल के थे, लिहाजा उनकी शक्लें भी मेल खाती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें