पश्चिम बंगाल में दो दोस्तों पर मोहब्बत का ऐसा रंग चढ़ा कि इन्होंने संग रहने के लिए अनोखा काम कर दिया। इसके बारे में जानकर शायद आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, दोनों ने अपने प्यार को आखिर तक हारने नहीं दिया और लव के लिए उस हद तक चले गए जहां तक पहुंच पाना आग का दरिया पार करने के बराबर होता है। इनके रिश्ते को लेकर भी समाज ने बहुत हो-हल्ला मचाया। लेकिन इन्होंने किसी बात की परवाह किए बगैर अपने मन की कर डाली।
विज्ञापन
2 of 6
wedding
यह मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल में जहां अनिक व साग्निक ने ये बात सच कर दिखाई है । मॉडलिंग लाइन में दोनों साथ काम किया करते थे। एक साथ काम करते-करते दोनों लड़के को एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा हो हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर सुखी दंपती की तरह जीवन बिताने के बारे में सोचना शुरू कर दिया, मगर दोनों के परिवारवालों के यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
3 of 6
wedding
परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया। वे इस मामले में उनकी एक नहीं सुनना चाहते थे। तब दोनों ने मिलकर एक तरकीब सोची। जहां दोनों के परिवार को समलैंकिता की समस्या को लेकर परेशानी थी वही अनिक ने अपना ऑपरेशन कराकर लिंग परिवर्तन कराने के लिए सोच लिया।
4 of 6
bride
अनिक को किसी भी हाल में अपने प्यार को नहीं छोड़ना था इसलिए वह लिंग बदल कर पुरुष से महिला बन गया और फिर साग्निक से शादी रचाई। सिर्फ इतना ही नहीं लिंग परिवर्तन के बाद अनिक ने अपना नाम बदल कर एनी रख लिया। सोमवार को दोनों के घरवालों की सहमति से जलपाईगुड़ी के टाउन क्लब के मैरेज हॉल में रीति-रिवाज के साथ साग्निक और अनिक यानी एनी की शादी हुई।
विज्ञापन
5 of 6
wedding
उधर, इस शादी को लेकर जलपाईगुड़ी में हलचल मची हुई है। साग्निक के पिता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि कोलकाता में मॉडलिंग के दौरान उनके बेटे के साथ अनिक का परिचय हुआ था। दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी ओर, अनिक यानी एनी की मां प्रीतिराणी दत्त ने कहा कि पहले तो इस रिश्ते को मानना मुश्किल हो रहा था। लेकिन आखिर में दोनों की जिद के सामने परिवार को झुकना पड़ा।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने अपने पैसों से ही ऑपरेशन करवाया है। वर्तमान में साग्निक मयनागुड़ी व एनी दक्षिण दिनाजपुर के एक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका के तौर पर काम करते हैं। साग्निक व एनी ने कहा कि वे अब सुखी-सुखी अपनी गृहस्थी चला रहे हैं।