फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

20 नन्ही-मुन्नी चीजें जो आपने कभी नहीं देखी होंगी, बड़ी दिलचस्प है तस्वीरें

Sat, 01 Sep 2018 04:55 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
1 of 20
r
आपने अपनी जिंदगी में छोटी से छोटी चीजे देखी होंगी लेकिन आज जाे हम आपको दिखाने वाले हैं वो शायद ही देखी होगी। ये इतनी महीन है कि इन्हें देखने के लिए आपको सूक्ष्मदर्शी या किसी लेंस की जरूरत पड़ सकती है। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि इनमें कुछ संजीव तो कुछ निर्जीव चीजें हैं। बतां दें, इनमें से कई तो इंटरनेट पर सेंसेशन का कारण भी बन चुकी हैं। दरअसल, ये नन्ही-मुन्नी चीजें न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चौंकाने वाली हैं। आप इनके बारे में गूगल करके देखेंगे तो हो सकता है कि कुछ ऐसी तस्वीरें आपके सामने भी आ जाएं।  

2 of 20
p
1. क्या आप बता सकते हैं कि यह छोटा सा काला डॉट क्या चीज है..? हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इसे बिना किसी लेंस की मदद से समझा ही नहीं जा सकता। तस्वीर में नजर आ रही एक उंगली पर नजर आ रहा ये डॉट दिखने में एक तिल के जैसा भले ही नजर आ रहा हो मगर वास्तव में यह एक छोटे डॉट के साइज बराबर सिलिकॉन चिप है। जी हां, ये दुनिया की अब तक की सबसे छोटी चिप है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस नैनो चिप में एक पूरी बाइबिल समा सकती है। इसके अलावा इसमें  1.2 मिलियन पत्र सेव किए जा सकते हैं। छोटी है मगर बड़े काम की चीज है। 

3 of 20
p
2. इतनी छोटी मछली आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। ये मछली महज एक नाखून के आकार के बराबर है। बता दें इसका मुंह तलवार से भी तेज धारधार है। जरा ध्यान से देखिए...

4 of 20
p
3. इस तस्वीर में इस शख्स के हाथ पर बैठे जीव को आप पहचानते हैं..? अगर नहीं तो चलिए हम बता देंते हैं। ये एक छोटा सा टिड्डा है। यूं तो देखने में ये टिड्डे बड़े-बड़े होते हैं लेकिन ये आकार में कुछ ज्यादा ही छोटा है। 

5 of 20
p
4. बड़े काम के लिए एक छोटा सा रिंच। इसके साइज पर मत जाना। ये वाकयी बेहद काम का है । नट-बोल्ट खोलने के लिए आपको ज्यादातर बड़े चाबी-पाने ही देखने को मिलेंगे। मगर यह आकार में बेहद छोटा है। 
विज्ञापन

6 of 20
p
5. आज भी बहुत से समुद्री जीवों के बारे में हमें नहीं मालूम। दरअसल, इनकी दुनिया इतनी विशाल है कि रोजाना हमें सैंकड़ों नए जीवों के बारे में पता चलता है। कुछ जीव आकार में बेहद बड़े होते हैं तो कुछ इतने छोटे की खुली आंखों से उन्हें देख पाना तक संभव नहीं होता। इस तस्वीर में ही आप देख सकते हैं एक हाथ पर कितने ही छोटे-छोटे समुद्री जीव नजर आ रहे हैं। सचमुच यह अद्भुत है। 

7 of 20
p
6. आपने अपने बचपन में लिलिपुट की कहानी तो सुनी होगी। गुलीवर भी याद होगा। दरअसल, गुलीवर समुद्री यात्री था जो तूफान में फंस जाने के कारण अपनी जहाज खो बैठता है और वह पहुंच जाता है एक ऐसी दुनिया में जिससे उसका पहले कभी पाला नहीं पड़ा था। जी हां, गुलीवर जब समुद्र किनारे पड़ा हुआ होश में आता है और अपनी आंखे खोलता है तो उसे कई छोटे-छोटे लोग रस्सियों में बांधने की कोशिश करते हैं। दरअसल, यह एक कहानी थी। लेकिन इस तस्वीर में जो आपको नजर आ रहा है वो हकीकत है। बनानेवाले ने इतनी सूक्ष्म स्वेटर सिल कर दिखाया है जो सिर्फ लिलिपुट के निवासियों के ही काम आ सकता है। 

8 of 20
p
7. चमगादड़ डरावनी होती है ये तो समझ आता था लेकिन क्यूट होती है ये आज ही देखा।  

9 of 20
p
8. ये हैं इत्ती-बित्ती के मोजे

10 of 20
p
9. एक अंगूठी के आकार का सांप।

 

11 of 20
p
10. चूहे का बच्चा

 

12 of 20
p
11. छोटी-छोटी कुर्सियां... लेपटॉप के किबोर्ड पर अंकित एक लेटर से भी छोटा इन कुर्सियों का साइज है। इस तस्वीर में तो आपको ये साफ दिखाई दे रही हैं। लेकिन अगर आपको इन्हें देखने के लिए कहा जाए तो शायद आपको मुश्किल हो। 

 

13 of 20
p
12. इतनी छोटी स्टार फिश आपने पहले देखी थी कभी..? 

 

14 of 20
p
13. छोटे खिलाड़ियों के लिए छोटे पत्ते...

 

15 of 20
p
14. दुनिया का सबसे छोटा टी बैग...

 

16 of 20
p
15. टॉयलेट ब्लॉकेज ठीक करने में काम आती है येे चीज। इसे प्लंजर कहते हैं। लेकिन इसका साइज तो देखो...

 

17 of 20
p
16. यह एक छोटा सा हार्मोनियम है। 
 

18 of 20
p
17. हैम्बर्गर का साइज तो देखा ही लिया होगा आपने... कोल्ड ड्रिंक के कैन से भी छोटा नजर आ रहा है।

19 of 20
p
18. घोंघा तो खूब देखा होगा आपने, लेकिन क्या दुनिया का सबेस छोटा घोंघा देखा है..? अगर नहीं, तो यहां देख लें...  

 
विज्ञापन

20 of 20
p
19. छोटे-छोटे पाठकों के लिए ये पत्र अच्छे हैं।

 
Next
AU ऐप में पढ़ें