फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के बाद दुल्हन की ऐसी सच्चाई आई सामने, दूल्हे की निकल गई चीख

Fri, 05 Oct 2018 12:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bride
शादी-विवाह समारोह संपन्न होने के बाद युवक और युवती जीवन के नये दौर में प्रवेश कर जाते हैं। जहां सब कुछ नया होता है। जिम्मेदारियां नई होती हैं, रिश्ते भी नये होते हैं और डर भी नया होता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जीवन की पटरी पर वैवाहिक गाड़ी चल पड़ती हैं लेकिन अगर कुछ गड़बड़ हुआ तो सब कुछ तबाह हो जाता है। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी ऐसा ही कुछ हुआ। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Chinese Bride - फोटो : Instagram
घटना मंडी के बलद्वाडा तहसील के अंतर्गत आने वाले समौला गांव की है। जिसकी पूरी जानकारी आपको बॉलीवुड फिल्म की याद दिला देगी। यहां 22 को रिश्ता हुआ, 24 को शादी और 26 तारीख को दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
bride
37 वर्षीय सुरेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे शादी के नाम पर ठगा गया है। 22 वर्षीय लड़की से उसकी शादी करवाई गई। जिसका पता बालीचौकी बताया गया था। शादी के चार दिन बाद दुल्हन 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

4 of 6
bride
पीड़ित ने बताया कि पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है जिसके बाद वह अकेले रह रहा था। इससे परेशान उसकी बहन, सुरेश के लिए लड़की की तलाश कर रही थी। इसी बीच पीड़ित की बहन का संपर्क एक शख्स के साथ हुआ जिसने शादियां करवाने वाली महिला का नंबर दिया। परिवार ने अपने स्तर से शादी की बातचीत शुरू की।
विज्ञापन

5 of 6
bride
पीड़ित की बहन ने जब शादी करवाने वाली महिला से संपर्क किया तो उसने एडवांस में 50 हजार रुपये की मांग की। शादी से पहले दो किस्तों में पचास हजार रुपये दे दिए। महिला ने लड़की के साथ आनन-फानन शादी का दबाव बनाया, जिसके वजह से महज दो दिन में शादी करवा दी गई। सुरेश की बहन ने पैसों के लेन-देन की रिकॉर्डिंग भी करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bride
शिकायतकर्ता ने खुद से जांच पड़ताल की तो उसके होश ही उड़ गए। जिस लड़की से सुरेश की शादी करवाई जा रही थी, उसी लड़की की शादी पड़ोस वाले गांव में एक शख्स के साथ भी करवाई जा रही थी। उस परिवार से भी 35 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। लेकिन आखिर वक्त में आधार कार्ड न होने की वजह से शादी कैंसिल कर दी गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें