फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल दुनिया में नंग धड़ंग रहता है ये कबीला, आदिमानवों की तरह हैं दिनचर्या

Mon, 02 Apr 2018 12:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : DailyMail
दुनिया आज कहां से कहां पहुंच गई है। तकनीक और विज्ञान के सहारे आज इंसान चांद पर पहुंच गया है। लेकिन आज भी कई जनजातियां ऐसी हैं जो इस दुनिया से बेखबर एक अलग ही जिंदगी जी रही हैं। ऐसी ही एक जनजाति दक्षिण अमेरिका के इक्वेडोर में भी रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
इक्वेडोर के पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले Huaorani Tribe आज भी आदिमानव की जिंदगी जीते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह लोग अपने तन पर एक कपड़ा भी नहीं पहनते हैं। यहां मर्द, औरत और बच्चे, सभी ऐसे रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
यह आज भी पुरानी परंपरा का पालन करते हैं जिसमें आदमी बाहर जा कर शिकार करते हैं, और औरतें घर में रहकर खाना पकाती हैं और बच्चे संभालती हैं।

4 of 6
आदिमानवों की तरह यह लोग भाला फेंक कर और पेड़ों पर चढ़ कर जानवरों को पकड़ते हैं और फिर उसे पका कर खाते हैं। खाने के लिए यह लोग जंगली जानवरों पर निर्भर हैं। यहां जंगली बंदर और सुअर को खाने में काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
यहां औरतों और मर्दों में जानवरों की हड्डियों से बने गहने पहनने का भी चलन है। अपनी जीविका को सुधारने के लिए यह लोग पर्यटकों को भी यह गहने बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रिटिश पत्रकार Pete Oxford ने इक्वेडोर में जाकर कुछ दिन इन लोगों के साथ बिताए और इनकी तस्वीरें जारी की। उनका कहना था कि दुनिया से एकदम अलग इन लोगों के साथ समय बिताना, उनकी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें