फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल से जंगल में अकेला रह रहा ये रहस्यमयी इंसान, जो कोई गया इसके करीब किया ऐसा हाल

Mon, 23 Jul 2018 01:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
tribal man
एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहे एक आदिवासी व्यक्ति को उसकी "दुनिया का नितांत अकेला आदमी" बताया जा रहा है। 50 साल के आस पास की उम्र का यह आदमी अपने कबीले के सभी सदस्यों के मारे जाने के बाद से पिछले 22 सालों से ब्राजील के अमेजन घाटी में अकेला रह रहा है।

ब्राजील की सरकारी एजेंसी फुनाई की ओर से जारी किया यह वीडियो काफी हिल रहा है जिसे कुछ दूरी से फिल्माया गया है। इस वीडियो में एक मांसल आदमी कुल्हाड़ी से एक पेड़ काटता दिख रहा है। इस वीडियो को दुनिया भर में शेयर किया गया लेकिन इस वीडियो की कहानी में और भी बहुत कुछ है।
विज्ञापन

2 of 5
amazon
इसे क्यों फिल्माया गया?
फुनाई की टीम इस आदमी की 1996 से ही निगरानी कर रही है और उत्तर-पश्चिमी राज्य रोन्डोनिया के उस इलाके में जहां वो रहते हैं उसको प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाए रखने के लिए उसे जीवित बताता हुआ वीडियो दुनिया को दिखाने की जरूरत थी। यह इलाका करीब चार हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है जो खेतों और कटाई किए जंगलों से घिरा है, लेकिन नियम लोगों को इस इलाके में घुसने और इसे किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने से रोकता है।

ब्राजील की संविधान के मुताबिक यहां के मूल निवासियों को जमीन का अधिकार प्राप्त है। आदिवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह सर्वाइवल इंटरनेशनल की रिसर्च और ऐड्वकेसी निदेशक फियोना वाटसन कहती हैं, "उन्हें लगातार यह साबित करना होता है कि यह आदमी जीवित है।" उन्होंने बीबीसी से कहा, "इस वीडियो को जारी करने के पीछे एक राजनीतिक वजह भी है। कांग्रेस में कृषि व्यवसाय करने वालों का प्रभुत्व है, फुनाई का बजट कम कर दिया गया है। इस देश में यहां के मूल निवासियों के अधिकारों पर बड़ा हमला किया जा रहा है।" पहले भी किसानों से फुनाई का अपने दावों को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
amazon
इस आदमी के बारे में क्या पता है?
यह आदमी कई शोध रिपोर्ट्स, लेखों और अमरीकी पत्रकार मोंटे रील की एक किताब 'द लास्ट ऑफ द ट्राइब: द एपिक क्वेस्ट टू सेव ए लोन मैन इन द अमेजन' का विषय रहा है। बावजूद इसके इनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। इस आदमी को गैरसंपर्क कैटगरी में रखा गया है, मतलब कि कोई भी बाहरी व्यक्ति ने कभी इससे बात नहीं की है (जहां तक यह जानकारी है)।

माना जाता है कि यह आदमी 1995 में किसानों के हमले में बचे छह लोगों के समूह का एकमात्र सदस्य है। उनके जनजाति को कभी कोई नाम नहीं दिया गया और यह भी नहीं पता है कि वो कौन सी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वर्षों से, ब्राजील की मीडिया उन्हें 'द होल इंडियन' कहती रही है, क्योंकि वो अपने पीछे गहरे गड्ढे छोड़ जाते हैं, मुमकिन है इसका इस्तेमाल जानवरों को फंसाने या छिपने के लिए किया जाता हो। अतीत में उन्होंने पुआल की झोपड़ी और हाथ के बने औजार, जैसे कि राल (धूप या धूना) की मशाल और तीर भी अपने पीछे छोड़े हैं।

4 of 5
tribal man
यह फुटेज इतना दुर्लभ क्यों है?
अब तक इस आदमी का केवल एक ही धुंधली तस्वीर मौजूद है, जिसे उस फिल्मकार ने लिया था जो फुनाई की निगरानी के दौरान उनके साथ थे और जिसे 1998 में ब्राजील की डॉक्यूमेंट्री कोरुम्बियारा में बहुत थोड़े समय के लिए जिसे दिखाया गया था।
सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं कि वो इस बात से खुश हैं और साथ ही आश्यर्यचकित भी कि वीडियो में इस आदमी का स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। फुनाई के प्रादेशिक संयोजक अल्टेयर अल्गायर ने गार्जियन से कहा, "वो स्वस्थ दिख रहा है, शिकार कर रहा है, पपीता और मकई उगा रहा है।"

एजेंसी की पॉलिसी है कि वो पृथक (अकेले) रह रहे मूल निवासियों से संपर्क करने से बचती है और कहती है कि अतीत में उस आदमी ने उससे संपर्क करने की कोशिश करने वालों पर तीर चलाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वो बाहरी लोगों से नहीं मिलना चाहता है। उस इलाके में जाकर उस आदमी के तंबू को देखने वाली फियोना वाटसन कहती हैं, "उसने इतने भयावह अनुभव किए हैं कि वो बाहरी दुनिया को बहुत खतरनाक जगह के रूप मे देखता है।"हालांकि यह वीडियो बार-बार देखने वाला है, वाटसन कहती हैं कि उसे संरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है। वो कहती हैं, "हमें बहुत से वीडियो पेश किए गए, लेकिन उन्हें पब्लिश करने के लिए वास्तव में आदेश चाहिए होंगे।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tree
क्या वो बहुत खतरे में है?
बढ़ती बिजनेस की मांग को पूरा करने के दौरान 1970 और 80 के दशक में इस इलाके में सड़क बनाए जाने के दौरान इस जनजाति के अधिकांश लोग तबाह हो गए। किसान और अवैध लकड़ी काटने वाले आज भी उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। उसका पिस्तौल लिए लोगों से भी सामना हो सकता है जो दरअसल अपने मवेशियों को चराने के दौरान इस इलाके का गश्त करने के लिए बंदूकें किराए पर लेते हैं। 2009 में फुनाई के बनाए एक अस्थायी शिवर को एक ऐसे ही सशस्त्र समूह ने बर्बाद कर दिया था और स्पष्ट खतरे के तौर पर अपने पीछे बंदूक की दो गोली छोड़ गए थे।

सर्वाइवल इंटरनेशनल के मुताबिक ब्राजील के अमेजन रेन फॉरेस्ट में दुनिया के किसी भी कोने से कहीं अधिक ऐसे आदिवासी रहते हैं जिनसे अब तक संपर्क नहीं किया जा सका है। इन जनजातियों की इम्युनिटी लेवल (प्रतिरक्षा स्तर) बहुत कम होता है इसलिए बाहरी दुनिया के लोगों से संपर्क में आने पर इनके फ्लू, चेचक या अन्य आम बीमारियों से मौत का खतरा भी है। वाटसन कहती हैं, "एक तरह से हमें उनके बारे में बहुत कुछ जानने की जरूरत नहीं है, लेकिन साथ ही ये उस जबरदस्त इंसानी विविधता का प्रतीक भी है, जिसे हम खोते जा रहे हैं।"

देखें वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें