फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लोगों को जागरूक करने के लिए महिला ने शेयर की ऐसी तस्वीर, होना पड़ा गुस्से का शिकार

Wed, 31 Oct 2018 12:41 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
1 of 5
Swedish naturist Maxinne Bjork - फोटो : instagram
खुद जागरूक रहते हुए अन्य नागरिकों को भी जागरूक करना हर देशवासी की जिम्मेदारी होती है। जागरूकता के लिए सरकार तमाम अभियान और आंदोलनों का सहारा लेती है। आजकल सोशल मीडिया भी जनता तक जानकारी पहुंचाने का शानदार जरिया बन चुका है। कई अभियानों को इसी मंच के माध्यम से पूरी दुनिया तक पहुंचाया गया। #MeeToo इसका उदाहरण है। इसके जरिए महिलाओं की आवाज को एक माकूल मचान मिला। ऐसी ही कुछ कोशिश में एक महिला को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।  

2 of 5
Swedish naturist Maxinne Bjork - फोटो : instagram
स्वीडन की मैक्सिन बजोर्क को लोगों को गुस्से का सामना तब करना पड़ा जब उन्होंने अपनी एक अजीबो गरीब तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बजोर्क ने मासिक धर्म के खून को अपने शरीर पर लगा लिया और इसी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। 

3 of 5
maxinnebjork - फोटो : maxinnebjork Instagram
बजोर्क का कहना है कि वह लोगों को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागृति और घृणा न करने के लिए जागरूक करना चाहती थी। 

4 of 5
maxinnebjork - फोटो : maxinnebjork Instagram
लेकिन स्वीडिश महिला की यह कोशिश उनके 44 हजार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई। उन्होंने मैक्सिन की जमकर क्लास ली। यहां तक कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार करार दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 5
maxinnebjork - फोटो : maxinnebjork Instagram
इससे नाराज मैक्सिन ने भी पलटवार किया और लिखा कि यह दिलचस्प है कि लोग ये स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं हर व्यक्ति की सोच अलग-अलग होती है। उन्होंने लिखा कि मैं नहीं कहती कि आप मेरी तरह सोचें या मेरी तरह के काम करें। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि आप वो करें जो आपका दिल करे। और इसी के लिए मैं लोगों को प्रेरित करना चाहती थी। हालांकि उनका पूरा इंसटाग्राम अकाउंट इन्हीं तरह के तस्वीरों से भरा हुआ है।     
Next
AU ऐप में पढ़ें