फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में प्रवेश से पहले रजिस्टर में दर्ज कराना होगा नाम, वजह कर देगी आपको हैरान

Thu, 17 May 2018 07:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
raipur
क्या आप कभी किसी ऐसे गांव गए हैं जहां दाखिल होने से पहले आपका नाम किसी रजिस्टर में दर्ज किया गया हो..? सुनकर अजीब लगा ना.. आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब गांव के बारे में बताएंगे जहां हर आने-जाने वाले को रजिस्टर में नाम दर्ज कराना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

2 of 4
raipur
जी हां, यह गांव भारत के झारखंड व छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। यहां के गांव में बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र में प्रवेश के लिए रजिस्टर पर नाम, पता और तारीख के साथ आने का कारण लिखना होगा। दरअसल, ऐसा पत्थलगड़ी के कारण किया जाता है। यह एक शिलालेख होता है जो यहां के हर गांव की सीमा पर आपको देखने को मिल जाएगा जिन पर साफ लिखा है कि सीमा में दाखिल होने से पहले गांव के नियमों का पालन करना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
pathal garhi
इन पत्थरों पर पांच बिंदुओं का निर्देश होता है जिसमें बाहरी व्यक्तियों को अनुसूचित क्षेत्र प्रवेश के लिए रजिस्टर पर नाम, पता और तारीख के साथ आने का कारण लिखना होगा। मीडिया रिपोर्टों की माने तो सर्व आदिवासी समाज की पांच दिन पहले रायपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वे भी इसे अपनाएंगे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
adivasi village
हालांकि इस क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन को शासकीय कार्यों के लिए प्रवेश की तो छूट दी गई है, लेकिन उनके लिए पत्थलगड़ी पर हिदायत भी लिख रहेगी कि पुलिस व प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि वे अनुसूचित जातियों के लिए संविधान में किए गए प्रावधानों के पालन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें