फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोर को था कपड़े गंदे होने का डर, ढूंढ निकाला चोरी का नायाब तरीका

Wed, 01 Nov 2017 08:01 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : shanghai list
चोर खुद की पहचान छिपाने के लिए कई तरीके अपनाता है। चोरी के दौरान घटनास्थल पर कोई सबूत न छूटे इसके लिए हरसंभव प्रयास करता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें चोर ने चोरी के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।

यह चोर न्यूड होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामला चीन के ग्वांगदोंग प्रांत के दोंगुआन शहर का है जहां इस चोर ने 9 अलग-अलग जगहों से कैश चुराया और वह भी बिल्कुल न्यूड होकर।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : shanghai list
CCTV फुटेज में न्यूड चोर को देखकर पुलिस भी हैरान रह जाती है। आखिर में जब यह पकड़ में आया तो इसने बताया कि कपड़े गंदे न हों, इसलिए उसने कपड़े उतारकर चोरी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : shanghai list
चोर ने कहा कि चोरी करने के लिए शटर के नीचे से या किसी और तरीके से अंदर घुसना पड़ता है, इस चक्कर में कपड़े गंदे होने का पूरा खतरा रहता है। इसलिए उसने फैसला किया कि वह न्यूड होकर चोरी करने घुसेगा। 

4 of 6
- फोटो : shanghai list
गौरतलब है कि भारत में भी एक अलग तरह का चोर गिरोह कुछ साल पहले चर्चा में आया था। इस गिरोह का नाम कच्छा-बनियान गिरोह था। इस गिरोह ने राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था, जिससे लोग थर्रा उठे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : shanghai list
इस गिरोह के लोग मुख्य रूप से ऐसी बस्ती को निशाना बनाते थे, जहां खेत होते थे। वारदात के समय इस गैंग के सभी सदस्यों के शरीर पर केवल कच्छा और बनियान ही रहता था। इसीलिए इसको कच्छा-बनियान गिरोह कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kachha Baniyan Gang
इस गिरोह के सदस्य अपने साथ कोई घातक हथियार लेकर नहीं चलते थे। पेड़ों से मोटी टहनियां तोड़कर उसे ही डंडे की तरह इस्तेमाल करते थे। इस गैंग के सदस्य लूट से पहले अपने शरीर पर तेल लगा लेते थे। इसका मुख्य मकसद पकड़े जाने पर आसानी से निकल जाना होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें