हम सभी लंबी हाईट की चाह रखते हैं। अच्छी हाईट इंसान की पर्सनेलिटी को आकर्षित बनाने में मदद करती है। किसी की हाईट अच्छी होती है, किसी की नॉर्मल तो किसी की बहुत कम। जिन लोगों की हाईट 2-3 फीट रह जाती है उन्हें लोग बौना कहते हैं। ऐसे लोगों को शारीरिक रूप से कई तरह की दिक्कतों को फेस करना पड़ता हैं। आगे की स्लाइड्स में हम ऐसी ही एक लड़की की कहानी शेयर कर रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 5
georgia
जॉर्जिया रैन्किन ब्रिटेन की सबसे छोटी टीनेजर हैं। जॉर्जिया की हाइट सिर्फ 31 इंच है। जॉर्जिया ने अपने दुख को बयां करते हुए बताया कैसे उनकी हाइट एक गंभीर बीमारी की वजह से बचपन में ही रूक गई थी और अपनी हाइट की वजह से उन्हें हर दिन तकलीफ से निकलना पड़ता है। हर दिन इतनी परेशानियों का सामना करने के बावजूद जॉर्जिया अपनी लाइफ को मस्त होकर जीती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
georgia
जॉर्जिया ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बारे में बातें साझा करते हुए कहा, जब मैं स्कूल में थी तब हम 8 हफ्तों का एक पपी घर लेकर आए थे। तब वो मेरे घुटनों तक आता था। आज 10 साल बाद वो बहुत बड़ा हो गया है, पर मैं वैसी की वैसी ही हूं। उन्होंने बताया कि वे skeletal dysplasia नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी की वजह से हड्डियों का विकास रुक जाता है।
4 of 5
georgia
जॉर्जिया ने बताया कि उनकी हाइट 31 इंच यानी 2.5 फीट के आसपास है, जो एक 2 साल के बच्चे की औसत उम्र से भी कम है। उन्होंने स बीमारी की वजह से उन्हें हर दिन रात होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया सुबह उठने से लेकर रात को सोते वक्त तक उनके शरीर में दर्द रहता है। ऐसे समय पर वह दर्द से ध्यान हटाने के लिए खुद को और कामों में व्यस्थ रखती हैं।
जॉर्जिया ने बताया कि इस दर्द को कम करने के लिए कई बार तो वह खुद अपनी हाइट की कहानी लोगों को सुनाकर मजे लेती हैं। उन्होंने बताया कई बार तो लोग उनकी हाइट की वजह से उन्हें इग्नोर करते हैं। उन्हें पार्टी में नहीं बुलाते पर वह इस बात का कभी बुरा नहीं मानती। जॉर्जिया ने बताया कि वे यूट्यूट पर मेकअप करने की टिप्स देती हैं, उनके 1400 फॉलोअर्स हैं, जिससे उन्हें कुछ कमाई भी हो जाती है।