फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेब्वॉय से लेकर अश्लील आकृति वाला केक, ये है अमीर घराने की औरतों की अय्याशी का सबूत

Thu, 28 Dec 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
screen shot of video
भारत में स्त्री को देवी का दर्जा दिया गया है, यह बात और है कि इस देवी के साथ हमारा समाज क्या सुलूक करता है वह भी हम जानते ही हैं लेकिन यहां बात सामाजिक दृष्टिकोण से थोड़ा हटकर है। प्रकृति ने स्त्री के भीतर कोमलता, सौम्यता और ममत्व के भाव कूट-कूटकर भरे हैं, ये सब भावनाएं हर महिला में समान रूप से देखी भी जाती हैं लेकिन जिस तरह हाथों की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं, उसी तरह हर स्त्री एक सी नहीं होती...
विज्ञापन

2 of 6
screen shot of video
हर औरत ममता की मूर्ति हो यह जरूरी नहीं है। ये भी सच है कि हमारा समाज स्त्री को परिवार की इज्जत मानता है और बहुत हद तक स्त्री को ही यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है कि वह अपने परिवार और कुल के नाम पर कोई आंच ना आने दे। जिस तरह महिलाएं कुल की लाज बचाने का काम करती हैं, वहीं कुछ स्त्रियां ऐसी भी हैं जो इन सब बातों की परवाह किए बिना ही सारी सीमाएं लांघ जाती है। ऐसे ही तीन वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
screen shot of video
बता दें मनोज कुमार यादव नामक एक शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये तीन वीडियो शेयर किए हैं, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी हां... इन तीन वीडियो में आपको अश्लीलता की सारी हदें लांघती अमीर घराने की महिलाएं नजर आ जाएंगी। नशे में चूर ये महिलाएं एक फाइव स्टार होटल में 'किटी पार्टी' के नाम पर अय्याशी करने पहुंची हैं।

4 of 6
screen shot of video
पहले वीडियों में ये महिलाएं एक अश्लील आकृति का केक मंगवाकर उसे एक-दूसरे की तरफ पास करती हैं। वहां मौजूद जो कोई महिला इस केक को देखती है, वह जोर-जोर से गंदे इशारे करते हुए हंसने लगती है। हद तो तब हो गई जब वे इसे मजे ले लेकर अपनी जुबान से चाटने लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
screen shot of video
दूसरे वीडियो में एक लंबा तगड़ा लड़का (स्टड) कुर्सी पर एक बैठी महिला के सामने शर्टलेस होकर नाच रहा है। इसके बाद वीडियो में शर्मसार कर देने वाला दृश्य सामने आता है। बता दें इन महिलाओं का शौक पूरा करने के लिए ऐसे लड़कों को हायर किया जाता है। वहीं तीसरे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। एक लड़का केवल अंडरगार्मेंट पहने हुए बहुत सी महिलाओं के बीच में नाच रहा है। सारी महिलाएं उसे पकड़-पकड़ कर नशे में अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
screen shot of video
आपकी जानकारी के लिए बता दें मनोज ने यह पोस्ट फेसबुक पर 13 घंटे पहले शेयर किया है और कुछ ही घंटों में ये वीडियो वायरल होने लगे। इन वीडियो को 500 से ज्यादा बार शेयर किया गया है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां और कब शूट किए गया है। बता दें सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली। इन तीनों वीडियो का कंटेट बेहद अश्लील होने के कारण हम अपने पाठकों को इन्हें दिखाने में असमर्थ हैं।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें