फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि आयरलैंड की सड़कों पर महिलाएं हाथ में अंडरवियर लेकर कर रही हैं प्रदर्शन, जानें यहां

Sat, 17 Nov 2018 02:07 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
आयरलैंड इन दिनों प्रदर्शन की आग में झुलस रहा है। बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। वे हाथ में महिलाओं की अंडरवियर लेकर विरोध कर रही हैं। इस अजीबोगरीब विरोध के पीछे एक दर्दनाक हादसा छिपा है। अगली स्लाइड में जानिए। 
विज्ञापन

2 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
दरअसल यह पूरा विवाद आयरलैंड में हुए बलात्कार के मामले से उपजा है। 17 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत करने वाले बलात्कारियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। पीड़िता की ड्रेस पर सवाल उठाते हुए बचाव पक्ष ने कोर्ट में दलील पेश की, कि संबंध सहमति से बनाए गए थे। अंडरवियर का जिक्र करते हुए बचाव पक्ष ने कहा कि कोर्ट को पीड़िता के अंडरवियर की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। जिसमें आगे फीते लगे हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Irish MP - फोटो : social media
कोर्ट के इस फैसले के बाद 27 वर्षीय अभियुक्त को बरी कर दिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद मामला आयरिश सदन में पहुंचा। महिला सांसद सदन में अंडरवियर लेकर आ गईं। सांसद रुथ कैपिंगर में संसद में नीले रंग का फीतों वाला अंडरवियर दिखाते हुए कहा, 'यहां थोंग (फीतों वाला अंडरवियर) दिखाना शर्मनाक हो सकता है, लेकिन आपको सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवियर को अदालत में दिखाया गया तो उसे कैसा लगा होगा।'   

4 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
एक्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पूछा, 'क्या सबूत इस संभावना से इनकार करते हैं कि वो अभियुक्त की ओर आकर्षित थीं और और किसी से मुलाकात करने और साथ रहने के लिए सहमत थीं?' वकील ने ज्यूरी से कहा, 'आपको देखना होगा कि उसने कैसे कपड़े पहने थे। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें सामने फीते लगे हए थे।'
विज्ञापन

5 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
घटना के अखबारों में प्रकाशित होने के बाद आयरिश लोगों में खासी नाराजगी है। सड़कों से लेकर लेकर सोशल मीडिया तक इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। #ThisIsNotConsent के साथ ट्विटर पर नाराजगी दर्ज कराई जा रही है तो वहीं सड़कों पर महिलाएं हाथ में पैंटी लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
बहुत सी महिलाओं ने ऐसे देशों के बारे में भी बताया है जहां रेप के मुकदमे के दौरान क्या कहा जा सकता है और क्या नहीं इसे लेकर सख्त नियम हैं। अदालत में अंडरवियर दिखाने के बाद सांसद कोपिंगर ने कहा कि जजों और ज्यूरी के सदस्यों को इस बारे में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
This Is Not Consent - फोटो : Twitter
इसी साल उत्तरी आयरलैंड में रेप के एक मुकदमे में रग्बी के दो चर्चित खिलाड़ियों को बरी कर दिया गया था। अदालत की सुनवाई का ब्योरा सार्वजनिक होने के बाद आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। अब इस मामले को लेकर आयरलैंड की राजधानी डबलिन समेत कई शहरों में प्रदर्शन होने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें