फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स का दावा- सन् 6000 में जाकर लौटकर आया है, भविष्य के खोले कई राज...

Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
time traveller
एक शख्स ने इस बात का दावा किया है कि वह भविष्य में सन् 6000 में जाकर वापस लौटा है। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पत्रकार ने इस शख्स का इंटरव्यू लिया। जिसमें इस शख्स ने ऐसी बातें बताई हैं जिनपर यकीन करना बहुत मुश्किल है। आगे की स्लाइड्स में जानें इस शख्स ने भविष्य के बारे में क्या क्या राज खोले...
विज्ञापन

2 of 4
time traveller
इस आदमी ने बताया कि वह साल 1990 में सरकार के एक सीक्रेट प्लान में शामिल होकर आया है। जिसमें वो आगे बताता है सरकार की कुछ खूफिया एजेंसियां हैं, जिनके पास भविष्य में जाने के उपकरण मौजूद हैं, और बताया कि इन एजेंसियों के पास हर वो तकनीक है जिससे भविष्य में हो रही चीज़ों पर नज़र रखी जा सकती है और वहां जाया जा सकता है। अपने इस दावे के सही सिद्ध करने के लिए वह एक तस्वीर दिखाता है और उसका कहना है कि यह फोटो उसने सन् 6000 में जाकर खींची है। फोटो वो उसी शहर के होने का दावा कर रहा है, जहां का वो रहने वाला है। फोटो दिखाकर वह कहता है कि 'इतने सालों में मेरा शहर ऐसा दिखने लगेगा।'
विज्ञापन

3 of 4
time traveller
इस शख्स ने आगे कहा, "मुझे पता है कि आप लोगों के लिए मेरे इस दावे पर यकीन करना बेहद मुश्किल होगा। इसमें आपकी गलती नहीं है।" अगर मैं भी आपकी जगह होता तो ऐसे बातों पर विश्वास नहीं होता। लेकिन मैं जो कह रहा हूं वह बिलकुल सच में मेरे साथ हुआ है यकीन मानें मैंने ये सब देखा है। अपनी भविष्य की कहानी बताते हुए ये शख्स जोर-जोर से रोने लगा। उसने बताया कि उसके साथ उसका एक खास दोस्त भी भविष्य में गया था। लेकिन वो वापस नहीं लौट सका। इस शख्स को बस अब उम्मीद है की वो दोबारा अपने दोस्त से मिल पाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
time traveller
वीडियो के आखिरी में इस शख्स ने कहा कि अभी लोग इस पर यकीन न करें, लेकिन जितना मैं देखकर आया हूं उससे तो यही लग रहा कि 2028 तक भविष्य में जाना बेहद आसान हो जाएगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस शख्स को पागल और सनकी बता रहे हैं। आपको बता दें, जिस पत्रकार ने इस शख्स का इंटरव्यू लिया हैं उसने उसकी जानकारी गोपनीय रखी है और जहां इंटरव्यू लिया गया है वो जगह भी अनजान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें