फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 साल का ये शख्स शर्टलेस हो जाए तो सलमान खान भी फेल, इनकी बॉडी के दीवाने हैं नौजवान

Sun, 04 Mar 2018 09:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
आज कल के नौजवान बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं। लेकिन इस शख्स को देखिए 66 साल की उम्र में भी इनका यह शौक कायम है। कहते हैं कि इन्हें यह शौक 51 साल पहले लगा था और आज तक वह बरकरार है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
demo
सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि इन्होंने बिना किसी सप्लीमेंट या स्टेरॉयड के ऐसी बॉडी बनाई है। वहीं आजकल के युवा बॉडी बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते।

 
विज्ञापन

3 of 6
demo
घंटों जिम में गुजारने, खास डाइट लेने से लेकर महंगे सप्लीमेंट तक खाते हैं। फिर भी इस शख्स जितनी उम्र तक इन युवाओं की यह ताकत और शरीर की कसावट टिक पाएगी, यह कह पाना बेहद मुश्किल है।

 

4 of 6
demo
एक रिपोर्ट की मानें तो यह शख्स पेशे से मजदूर है और मजदूरी कर गुजारा करता है। इनका नाम है प्रेम लाल निषाद। यह झारखंड में रायगढ़ के रहने वाले हैं। इन्हें जब कोई शर्टलेस देख लेता है, तो उनकी बॉडी देख हैरान रह जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
ये न तो कोई खास डाइट लेते हैं और न रोज दूध और अंडे खाते हैं। दरअसल, यह सब डाइट में लेने के लिए उनकी जेब में इतने पैसे ही नहीं है। बस जो रूखा-सूखा मिल जाता है, उसी को खाकर ये कसरत करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
कहते हैं कि 51 साल पहले धर्मेंद्र की फिल्म फूल और पत्थर देखकर प्रेम लाल को बॉडी बिल्डिंग का जुनून सवार हुआ, वो आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रेम चंद सुबह 4 बजे उठते हैं और रात को 9 बजे सो जाते हैं। काम के साथ वो जिम में जमकर वर्कआउट करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें