आपने कुल्हाड़ी से पेड़ काटते तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी देखा या सुना है कि कुल्हाड़ी से बाल भी काटे जाते हैं। हैरान हो गये न आप, सोच रहे होंगे भले यह कैसे हो सकता है। आज हम आपको जिस पार्लर के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां कुछ ऐसा ही होता है। इस पार्लर का बार्बर महिलाओं के बाल काटने के लिए कैंची का नहीं बल्कि कुल्हाड़ी का इस्तेमाल करता है। ऐसा भी नहीं है कि यह कुल्हाड़ी से सिर्फ हेयर कट कर देता है। यह आपके बालों को बहुत खूबसूरत बना देता है।
विज्ञापन
2 of 5
haircut
रशियन हेयर ड्रेसर डेनियल इस्टोमिन के सैलून में ग्राहक कैंची से नहीं बल्कि कुल्हाड़ी से बाल कटवाने के लिए आते हैं। डेनियल के ग्राहकों को उनपर पूरा भरोसा है। डेनियल का दावा है कि कैंची की बजाय बाल काटने में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है।
विज्ञापन
3 of 5
haircut
डेनियल के इस खास अंदाज का वीडियो यू-ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पे देखा जा सकता है कि जब डेनियल हेयर कट करते है उस दौरान कुल्हाड़ी कभी बाल कटवाने वाले की गर्दन के पास जाती है तो कभी फोरहैड के पास, लेकिन डेनियल के हाथ में इतनी सफाई है कि कस्टमर का सिर्फ बाल ही बांका हो रहे है।
4 of 5
haircut
वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसे कूल बताया, वहीं कुछ लोगों कि लिए यह रोंगटे खड़े करने वाला था। कई लोग इस बात की हैरानी जता रहे थे कि लोग अपने बालों के लिए इतना रिस्क ले रहे हैं और हेयर ड्रेसर को सर्विस के लिए पैसा दे रहे हैं।