फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लाख बच्चों की जान बचा चुका है ये शख्स, डॉक्टर भी कहते हैं 'भगवान है ये'

Mon, 14 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इसी शख्स ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान
ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा बुजुर्ग है, जो अब तक 24 लाख बच्चों की जान बचा चुका है। डॉक्टर भी इस शख्स को भगवान कहते हैं। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
इसी शख्स ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान
ऑस्ट्रेलिया में एक बुजुर्ग ने अपने अब तक के जीवन में रक्तदान से करीब 24 लाख बच्चों की जान बचाई है। हालांकि यह बात बेहद चौंका देने वाली है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले जेम्स हैरिसन के मामले में यह पूरी तरह से सच साबित होती है।
विज्ञापन

3 of 5
इसी शख्स ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 81 वर्षीय हैरिसन के खून की एक ऐसी विशेषता है, जो अक्सर लोगों के रक्त में नहीं पाई जाती। दरअसल जेम्स के खून में एक खास तरह की यूनीक एंटीबॉडी मौजूद है, जिसे एंटी-डी के नाम से जाना जाता है। यह एंटीबॉडी गर्भ में पल रहे तमाम बच्चों को ब्रेन डैमेज या अन्य किसी घातक  बीमारी (एचडीएफएन) से लड़ने की ताकत देती है। जेम्स के रक्तदान से ऑस्ट्रेलिया में लाखों बच्चे जो शायद गर्भ में किसी कारणवश दम तोड़ देते हैं, उनमें से कुछ आज एक सेहतमंद जिंदगी जी पा रहे हैं।

पिछले 60 वर्षों में कर चुके हैं 1173 बार रक्तदान

4 of 5
इसी शख्स ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान
पिछले 60 वर्षों में 1173 बार रक्तदान करना अपने आप में चौंका देने वाला आंकड़ा है। जेम्स ने अपने अब तक के जीवन में करीब 1200 बार रक्तदान किया है। लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी शख्स ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान
हालांकि हैरिसन को इस बात का दुख है कि अब वो अपना खून दान नहीं कर सकते। लेकिन वह यह सोचकर भावुक हो जाते हैं कि उनकी वजह से लाखों अजन्में बच्चे सही सलामत इस दुनिया में आ सके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 1964 से लेकर अब तक हैरिसन की वजह से गर्भ में पल रहे करीब 24 लाख बच्चों की जान बचाई जा सकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें