दुनिया में आपने धन-दौलत के लिए सारे रिश्ते नाते तोड़कर किसी भी हद तक गुजर जाने वाले लोगों को तो देखा होगा लेकिन क्या कभी सच्ची मोहब्बत के लिए किसी को दौलत और शोहरत छोड़ते हुए देखा है?
विज्ञापन
2 of 5
japanese princess
आपने ऐसा केवल फिल्मों में होते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको हकीकत में होने वाली ऐसी ही घटना से रूबरू कराएंगे। ये कहानी है जापान की राजकुमारी और एक साधारण से आदमी के सच्चे प्यार की।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो 27 साल की जापान की राजकुमारी अयाको 32 साल के एक सामान्य नागरिक केई मोरिया से इस साल शादी कर रही हैं। केई के पास राजकुमारी अयाको जितनी धन दौलत नहीं है। पेशे से वह महज एक शिपिंग फर्म में काम करने वाले कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
japanese princess and her fiance
इस आम कर्मचारी पर जापान की राजकुमारी का दिल आ गया। उसके लिए राजकुमारी अयाको शाही दर्जा तक छोड़ने को तैयार हो गई है। जी हां, जापान के कानून के मुताबिक, अगर राजकुमारी आम आदमी से शादी करेगी तो उनका शाही दर्जा छिन जाता है।
वहीं, राजकुमारों के सामान्य लड़की से शादी करने पर उनके शाही दर्जे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जापान में ये दूसरा मौका है जब किसी राजकुमारी का शाही दर्जा छीना जाने वाला है।
4 of 5
Princess Mako and Kei Komoro.
पिछले साल सितंबर में अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने एक सामान्य शख्स और अपने कॉलेज के दोस्त केई कोमुरो से सगाई की थी। राजकुमारी अयाको टोक्यो के मेइजी जिंगु मंदिर में 29 अक्टूबर को शादी करेंगी।
इसके साथ ही वे राजपरिवार छोड़ देंगी। हालांकि, राजपरिवार उन्हें 10 लाख डॉलर यानी तकरीबन 6 करोड़ 85 लाख रुपए का बोनस देगा। अयाको ने सामाजिक कल्याण में मास्टर की डिग्री ली है।
जापान के राजपरिवार की स्थिति
बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते जापान के राजा अकीहितो (84) अगले साल रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो मई 2019 में राजकुमार नारुहितो जापान के अगले राजा होंगे।
जापान में भगवान के बाद दूसरे क्रम पर राजा का दर्जा माना जाता है, लेकिन अकीहितो ने राजा के पद को आधुनिक रूप दे दिया। राजकुमारी माको और उनके मंगेतर केई कोमुरो की इसी साल नवंबर में शादी करने की योजना थी, लेकिन अब वे राजा अकीहितो के राजगद्दी छोड़ने के बाद 2020 में शादी करेंगी।