दुनियाभर में एक आइलैंड अपने नाम के लिए फेमस है। दरअसल, इस आइलैंड का नाम दुनिया में सबसे छोटा बताया जाता है। इस जगह का नाम है 'A'। क्या यकीन करेंगे आप..?
विज्ञापन
2 of 4
demo
वास्तव में इस जगह का नाम अल्फाबेट वाला पहला अक्षर 'A' है। जो कोई इस आईलैंड का नाम सुनता है वह दंग रह जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह आइलैंड नॉर्वे और स्वीडन के पास स्थित है। अब आप सोचेंगे कि इसका इतना छोटा नाम क्यों है? इसके पीछे भी एक वजह छुपी है। अगली स्लाइड में जानिए...
विज्ञापन
3 of 4
demo
इस आइलैंड का इतना सा नाम रखे जाने के पीछे रोचक वजह है। दरअसल, इस शब्द का वहां की लोकल भाषा में अलग अर्थ होता है। वहीं हमारी भाषा में इस शब्द का अर्थ अलग है। वहां की भाषा में 'A' का अर्थ है 'नदी'। इसी वजह से इसे यह नाम दिया गया है।
दुनियाभर यह आइलैंड अपने इस नाम के चलते विशेष पहचान बना चुका है। अब टूरिस्ट इस जगह को देखने आते हैं। लोफोटीन आईलैंड के इस गांव को यह नाम दिया गया था। इस गांव के नाम के जैसी ही यहां की आबादी भी है। जी हां, यहां सिर्फ 150 लोग ही रहते हैं।
गांव के बाहर सड़क पर लगा 'A' नाम साइन बोर्ड से कई बार गायब हो चुका है। इसका आइलैंड का नाम बदलकर Å i Lofoten रख जा चुका है लेकिन यहां रहने वाले लोगों को ये पसंद नहीं आया, जिसके बाद इसका असली नाम 'A' वापस लगा दिया गया।