आज तक आप लोगों ने नदियों पर बने कई खतरनाक पुल देखें होगे और रिस्क लेकर उन्हें पार भी किया होगा लेकिन कभी ऐसा पुल नहीं देखा होगा...
ज्यादातर नदियों पर बने पुल की लंबाई महज 2-5 किमी होती है, लेकिन जब आप समुद्र पर बने इस पुल की लंबाई जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
demo
आज हम जिस पुल की बात करने जा रहे हैं बता दें वह दुनिया के सबसे लंबे और बड़े पुलों में से एक है। जी हां, यह जमीन पर नहीं बल्कि पानी के ऊपर बना है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पुल समुद्र पर बना है। इसलिए इसे दुनिया के सबसे लंबा Sea Bridge' की पहचान मिली है। यह चीन में बना हुआ है। बता दें ऐसा ब्रिज आपको दुनिया में कहीं ओर देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 8
demo
चीन में इस पुल को बनाए जाने के पीछे की वजह ट्रैफिक जाम बताई जा रही है। ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए यह अनोखा प्रोजेक्ट तैयार किया गया। पूर्वी चीन के शैनडांग प्रांत के किंगडाओ शहर में बना यह पुल 55 कि.मी लंबा है।
4 of 8
demo
ऐसा बताया जाता है कि इस पुल को बनाने में करीब 381 अरब रुपए की लागत लगी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पुल की केवल प्लानिंग तैयार करने में ही 6 वर्ष का समय लग गया, जबकि इसे बनाने में 8 साल लगे।
विज्ञापन
5 of 8
demo
इस पुल की सड़क किंगडाओ शहर और किंगडाओ आइसलैंड एयरपोर्ट दो अलग-अलग रास्तों से होती हुई निकलती है। गौरतलब हो चीन का यह पुल ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली डॉवर-कैलेस क्रॉसिंग से भी लंबा है।
विज्ञापन
6 of 8
demo
इस पुल की मदद से हांगकांग और झूहाई के बीच का तीन घंटे का रास्ता अब केवल 30 मिनट में तय कर लिया जाता है। वाकयी यह चीन के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। चीन की इस मिसाल से भारत को भी जरूर सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
demo
इस पुल का दृश्य काफी खूबसूरत है। आप भी दुनिया के इस सबसे लंबे पुल की लंबाई और खूबसूरती देखते रह जाएंगे।
तस्वीरें देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कितनी मुश्किलें सामने आई होंगी।
बताना चाहेंगे कि तूफान या मौसम खराब रहने पर इस पुल से गुजरना बेहद मुश्किल है।