आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलवाएंगे जिसने कम उम्र में ही सोशल साइट पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जी हां, 17 लाख से भी ज्यादा लोग इन पर फिदा हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जिनकी बात हम करने जा रहे हैं वो महज 24 साल की एक लड़की है। तो चलिए शुरू करते हैं इस अलबेली लड़की की कहानी...
विज्ञापन
2 of 5
viral queen
24 साल की प्राजक्ता कोली जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत कभी रेडियो जॉकी के बतौर की थी लेकिन वह जीवन में कुछ और बड़ा करना चाहती थी। इसलिए रेडियो जॉकी की जॉब को छोड़कर डिजिटल कंटेंट क्रियेटर के रूप में पहचान बनाई।
विज्ञापन
3 of 5
viral queen
प्राजक्ता ने 'MostlySane' नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरु किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज प्राजक्ता के इस चैनल पर 17 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइवर जुड़़ चुके हैं। प्राजक्ता ने वर्ष 2015 में अपने चैनल की शुरुआत की थी।
4 of 5
viral queen
हालांकि अब 3 वर्षों की अवधि के बाद इनका यूट्यूब चैनल हर हफ्ते 50000 नए दर्शक जोड़ रहा है। प्राजक्ता कोली ने हाल ही में कॉलिन की के साथ करार किया है। कॉलिन की के यूट्यूब पर 11 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
कॉलिन की को 2017 के IWM डिजिटल अवार्ड समारोह में वायरल क्वीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राजक्ता कोली 24 साल की उम्र में भारत की सबसे बड़ी महिला कॉमेडी निर्माता और सफल उद्यमी बन गई है। इस तरह की शुरुआती उम्र में कोई अन्य भारतीय महिला कॉमेडी निर्माता इस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।