फिल्म 'मसान' में एक सीन था जहां ऋचा चड्ढा एक होटल में अपने लवर से मिलने जाती है। थोड़ी ही देर में पुलिस की रेड वहां पड़ती है। डर के मारे लड़का आत्महत्या कर लेता है और लड़की का एमएमएस बना लिया जाता है। जून 2016 में ऐसा ही काम मुंबई पुलिस ने भी किया। होटल के कमरों में जाकर उसने वहां रहे रही जोड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। निजता का हनन करने पर पुलिस की खूब किरकिरी भी हुई थी। मगर इस घटना से पहले और बाद भी देश के अलग-अलग कोनों में संस्कृति के तथाकथित रखवाले ऐसी हरकत करते रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Couple
पार्क हो या होटल, बिना शादी के लोगों को साथ वक्त बिताने के लिए कोई ढंग की जगह नहीं मिलती। 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर कई होटल कुंवारे लड़के और लड़की को एक ही कमरे में रहने की इजाजत नहीं देते। दलील दी जाती है कि उनके होटल में फैमिली रहने आती है इसलिए वह अपनी ब्रैंड इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। मगर एक जगह ऐसी है जहां इस तरह की परेशानियों से लवर्स को दो-चार नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
3 of 4
couple lifestyle
बात हो रही है स्टार्टअप होटल लव स्टे की। यहां कमरा बुक कराने के लिए बस आपका बालिग होना काफी है। कमरा बुक करते वक्त आपको अपना वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इस स्टार्टअप के संस्थापक सुमित आनंद का कहना है कि भारतीय संविधान में ऐसा कोई नियम-कानून नहीं है जिसके आधार पर बालिग लड़का और लड़की को एक ही कमरे में साथ रहने से सिर्फ इसलिए रोका जा सके क्योंकि उनकी शादी नहीं हुई है।
इस स्टार्टअप होटल की शाखाएं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई,पुणे, अंबाला, ग्वालियर समेत देश के 40 से ज्यादा शहरों में मौजूद हैं। इसकी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। गूगल प्ले स्टोर में इसका ऐप भी मौजूद है।