फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ब्रेड में है सबसे ज्यादा प्रोटीन, लेकिन बनाने की विधि जान लेंगे तो हाथ लगाने से भी कतराएंगे

Sat, 06 Oct 2018 03:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
Cockroch Bread
अगर आप थोडी देर रुक कर ऊपर की तस्वीर को देखेंगे तो शायद आपको लगेगा , ये कोई आम ब्रेड ही है। लेकिन ये साधारण ब्रेड नहीं है बल्कि कॉक्रोच से बना ब्रेड है। सही शब्दों में कहें तो ब्रेड बनाने के लिए जिस आटे का इस्तेमाल हुआ है उसमें सूखे कॉक्रोचों से बना आटा मिलाया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 8
Cockroch Bread
लेकिन आखिर रसोई और स्टोरहाउस में दिखाई देने वाले इस कीडे से आटा बनाने और फिर उससे ब्रेड बनाने का ख्याल किसे और क्यों आया होगा? इसे तैयार किया है ब्राजीली शोधकर्ताओं की एक टीम ने जो दुनिया में खाने की कमी की समस्या के साथ-साथ भविष्य के लिए एनिमल प्रोटीन से भरे पौष्टिक खाने की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Cockroch Bread
संयुक्त राष्ट्र के आंकडों के अनुसार साल 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9।7 अरब हो जाएगी।

4 of 8
cockroach
शोधकर्ताओं का कहना है कि यही कारण है कि अब खाने में कीडों को भी शामिल करने का वक्त आ गया है। वो कहते हैं कीडे आसानी से मिलते हैं, प्रोटीन से भरे होते हैं और इनकी कीमत भी कम होती है। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों में ये भोजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
Cockroch Bread
लेकिन तस्वीर में जो ब्रेड है वो आपके-हमारे किचन में दिखने वाले आम कॉक्रोच से नहीं बना है बल्कि एक कॉक्रोच की एक खास तरह की प्रजाति से बना है। इस प्रजाति को कहते हैं लोकस्ट कॉक्रोच (नोफीटा सिनेरा) और ये उत्तर अफ्रीका में मिलता है। ये आसानी से बढते हैं और इनका प्रजनन भी जल्दी होता है।
विज्ञापन

6 of 8
Cockroch Bread
लेकिन सवाल ये उठता है कि दुनिया में हजारों तरह के कीडे-मकोडे हैं, खाने के लिए कॉक्रोच ही क्यों?

इसका मुख्य कारण है - ये प्रोटीन के लिए रेड मीट से भी बेहतर उपाय है। जहां रेड मीट का 50 फीसदी हिस्सा प्रोटीन होता है। इसका 70 फीसदी सिर्फ प्रोटीन होता है। कॉक्रोच हजारों सालों से दुनिया में हैं और इस कारण इवोल्यूशन के पूरे दौर से होते हुआ आज के दौर तक पहुंचे हैं।

दक्षिण ब्राजील के फेडेरल यूनिवर्सिटी ऑफ रियो ग्रांद में फूड इंजीनियर आंद्रीसा जेन्तजेन कहती हैं, "वातावरण से तालमेल मिलाने और लाखों सालों तक जिंदा रहने के लिए कॉक्रोचों ने जरूर कुछ खास गुण अपनाए होंगे।"
विज्ञापन

7 of 8
Cockroch Bread
प्रोटीन से भरे ब्रेड

फूड इंजीनियर लॉरेन मेनेगन के साथ मिल कर जेन्तजेन कॉक्रोचों को सुखा कर उनका आटा बनाने में कामयाब हुईं। इस आटे की कीमत थी 51 अमरीकी डॉलर (यानी 3,700 रुपए) प्रति किलो। लेकिन ब्रेड बनाने के लिए कॉक्रोच के आटे का मात्र 10 फीसदी ही इस्तेमाल हुआ, इसे साधारण गेंहू के आटे में मिलाया गया। हालांकि इससे भी काम नहीं बना। जेन्तजेन ने बीबीसी को बताया, "थोडी मात्रा में इसे मिलाने भर से आटे में प्रोटीन 133 फीसदी तक बढ गई।"

100 ग्राम घर में बना साधारण ब्रेड अगर 9.7 ग्राम प्रोटीन दे सकता है, इसकी तुलना में कॉक्रोच ब्रेड में 22.6 ग्राम प्रोटीन होता है। शोधकर्ता बताते हैं कि, "हम इस रेसिपी में फैट यानी तेल की मात्रा को 68 फीसदी तक कम करने में कामयाब हो गए हैं।"

उनका दावा है कि स्वाद के मामले में ये सौ फीसदी आटे से बने साधारण ब्रेड जैसा ही होता है। वो कहते हैं, "हमने ब्रेड के स्वाद, टेक्सचर, खुशबू और रंग की भी अच्छे से जांच की है और हमने पाया है कि ये साधारण ब्रेड के जैसा ही है। हां कुछ लोगों को ये इसमें पीनट की खूशबू आ सकती है।"

न्यूट्रीशन प्रोफेसर इनो विएरा इंसान के भोजन में कीडों-मकोडों के इस्तेमाल के मामलों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखते हैं। वो कहते हैं, "झींगुर, ततैया, चींटियां, तितली, रेशम के कीडे और बिच्छु ऐसे कई कीडे हैं जो हमारे खाने का हिस्सा बन सकते है।"

"हम कीडों को क्यों अपने खाने में अपना नहीं पाते इसके पीछे हमारी सांस्कृतिक समस्याएं हैं।" वो कहते हैं कि अपने भोजन में कीडों को अपनाने से पारंपरिक खाने के स्रोतों पर पड रहा दवाब भी कम होगा।

"हमें एक किलो मीट के उत्पादन के लिए 250 वर्ग मीटर की जमीन की जरूरत होती है जबकि इसी मात्रा में कीडों को पालने के लिए हमें केवल 30 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पडती है। साथ ही पानी भी बचेगा क्योंकि एक किलो कीडों के लिए जहां एक हजार लीटर पानी की दरकार है, इतने मीट के लिए 20 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है।"

 
विज्ञापन

8 of 8
vbshgh - फोटो : Getty Images
इंसेक्ट ब्रीडर के लिए ब्राजील के संघ का कहना है कि भोजन बन सकने वाले कीडों की सबसे अधिक प्रजातियां (95 प्रजातियां) यहां पाई जाती हैं। पसंद किया जा रहा है कीडों-वाला खाना
धीरे-धीरे भोजन में कीडों के इस्तेमाल को पसंद किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया के दो अरब लोगों के भोजन में कीडे शामिल हैं।

लॉरेन मेनेगन और जेन्तजेन कीडों से बने केक, हेल्थ बार और तेल बनाने का काम कर रहे हैं। लेकिन कॉक्रोच ब्रेड फिलहाल ब्राजील की दुकानों तक नहीं पहुंचा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीडे खाने की इजाजत नहीं देते, हालांकि इन्हें जानवरों को खिलाया जा सकता है।

कई और देश जैसे स्पेन, ब्रिटेन कीडों के बने खाने को बढावा दे रहे हैं। स्पेन का करेफोर सुपरमार्केट झींगुर और लार्वा से बने स्नैक्स बेचने के लिए जाना जाता है। ब्रिटेन में भुने हुए टिड्डे और कीडे सप्लाई करता है। अमरीकी शोध कंपनी ग्लोबल मार्केट इनसाइट्स के अनुसार आने वाले पांस सालों में कीडों से बने खाने का बाजार 70 करोड अमरीकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।

अब बताइये, क्या आप चखना चाहेंगे कीडों से बना ब्रेड और केक?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें