फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पानी को पीते ही सुपरमैन बन जाता है आदमी, हजारों की कीमत में बिकने वाली इस बोतल का वायरल सच

Thu, 24 May 2018 08:07 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुपर मैन और सुपर वुमेन के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सुपर वॉटर पीया है। जी हां इन दिनों इस सुपर वॉटर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लोगों का मानना है कि इस पानी को पीते ही सीधे कैलाश पर्वत के दर्शन हो जाते हैं। यह पानी इतना पवित्र है कि इसे पीने से मनुष्य के शरीर में एक अलग तरह की शक्ति का संचार होने लगता है।
विज्ञापन

2 of 6
हाल ही में ईशा फाउंडेशन ने एक लीटर पानी से भरी तांबे की बोतल लॉन्च की है, जिसके फीचर्स पढ़ कर आप थोड़ी देर के लिए हैरान रह जाएंगे। इसमें दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक ये पानी कोई ऐसा-वैसा पानी नहीं है बल्कि कैलाश पर्वत के दक्षिण मुख से लिया गया हिमालय का पानी है। इस बोतल को कैलाश तीर्थ का नाम दिया गया है क्योंकि इनके हिसाब से इस पानी में अभी भी कैलाश पर्वत पर मौजूद एनर्जी बसी है।
विज्ञापन

3 of 6
पानी में मेमोरी और एनर्जी स्टोर करने की क्षमता होती है। कैलाश पर्वत का दक्षिण मुख रहस्यों से भरा है। इस कैलाश तीर्थ में कई तरह के शक्तिशाली गुण समाए हैं। इसके बारे में कहा गया है कि कैलाश तीर्थ ऐसा पानी है, जिसमें दिव्य शक्तियां हैं। कैलाश तीर्थ एक तांबे की बोतल में स्टोर किया गया है जिसमें अंदर की तरफ सिल्वर लाइनिंग है। 

4 of 6
एनर्जी बनाए रखने के लिए तांबा और चांदी सबसे सेंसेटिव मेटल्स हैं। इसी वजह से कैलाश तीर्थ की शक्ति लंबे वक्त तक बनी रहती है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि चांदी के कंटेनर में रखा गया पानी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-कार्सिनजेनिक गुण रखता है।
विज्ञापन

5 of 6
सिर्फ इतना ही नहीं आप इस बोतल से सीधे कैलाश पर्वत के दर्शन भी कर सकते हैं। इस बोतल पर एक QR कोड दिया गया है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से स्कैन करके उस वक्त कैलाश पर्वत कैसा दिख रहा है देख सकते हैं। इसके लिए आपको QR कोड स्कैनिंग ऐप की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको बता दें कि बोतल की कीमत 3,100 रुपए है। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि इस बोतल की कीमत और खूबियां सुनकर लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई इस बोतल के पानी के गुणों का मजाक बना रहा है तो कोई QR कोड से कैलाश पर्वत दर्शन का। इसकी कीमत को लेकर भी प्रोडेक्ट को ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें