हाल ही में ईशा फाउंडेशन ने एक लीटर पानी से भरी तांबे की बोतल लॉन्च की है, जिसके फीचर्स पढ़ कर आप थोड़ी देर के लिए हैरान रह जाएंगे। इसमें दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक ये पानी कोई ऐसा-वैसा पानी नहीं है बल्कि कैलाश पर्वत के दक्षिण मुख से लिया गया हिमालय का पानी है। इस बोतल को कैलाश तीर्थ का नाम दिया गया है क्योंकि इनके हिसाब से इस पानी में अभी भी कैलाश पर्वत पर मौजूद एनर्जी बसी है।