फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुरुषों से हर रोज 'मार' खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

Sat, 01 Apr 2017 09:14 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
1 of 6
दुनिया की कुछ परंपराएं बेहद अजीबो गरीब हैं। खास तौर से आदिवासियों और पिछड़ी जनजातियों की। जब आदिवासी क्षेत्रों से जुड़ी रस्मों-रिवाजों की बात करते हैं तो यहां कई रोचक बातें निकलकर सामने आती हैं। आज बात करते हैं इथोपिया की ऐसी जनजाति की, जहां महिलाएं पिटने पर करती हैं गर्व का अनुभव। 

पुरुषों से हर रोज मार खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

2 of 6
एक फ्रेंच फोटोग्राफर 'एरिक लैफोर्ग' ने इथोपिया की हैमर जनजाति को अपनी तस्वीरों में कैद किया है। एरिक की मानें तो हैमर जनजाति के लोग काफी अलग हैं, इनकी परंपराएं और रीति-रिवाज काफी हैरान करने वाले हैं।

पुरुषों से हर रोज मार खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

3 of 6
एरिक ने पूरा इथोपिया घूमा और हैमर जनजाति के रहन-सहन और उनकी पसंद-नापसंद की जानकारी इकठ्ठा की। इथोपिया की यह हमर जनजाति तेजी से विलुप्त हो रही है। ऐसे में एरिक ने इनकी कुछ रोचक तस्वीरें कैमरे में कैद की।  

पुरुषों से हर रोज मार खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

4 of 6
हैमर जाति के लोग कैटल जंपिंग सेरेमनी मनाते हैं ये उनका एक खास तरह का समारोह होता है। इस समारोह में 15 गायों को एक साथ खड़ा कर दिया जाता है और एक युवक उसे कूदते हुए पार करता है। यदि कोई लड़का इसमें फेल हो गया तो उसकी शादी नहीं होती साथ ही औरतों का एक समूह उसे जमकर पीटता है। इसके बाद उस लड़के के घर की सभी औरतों को पीटा जाता है। 

पुरुषों से हर रोज मार खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

5 of 6
यह पिटाई तब तक होती है जब तक औरतों के शरीर से खून न निकल आए। महिलाओं को मारने के लिए पुरुषों का एक संगठन होता है जिसे 'माजा' कहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी महिला भागती नहीं है। यही नहीं जो महिलाएं मार खाने से बच जाती हैं वह 'माजा' समूह से मार खाने की विनती करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों से हर रोज मार खाती हैं ये महिलाएं, अनोखी है यहां की परंपरा

6 of 6
वैसे यह मार खाने वाली रस्म सिर्फ समारोह तक सीमित नहीं है। इन महिलाओं को तब तक मारा जाता है जब तक उनके दो बच्चे न हो जाएं। हैमर जाति के लोग इसे गलत नहीं मानते हैं। महिलाओं का कहना है कि मार खाने से उनको हिम्मत मिलती है और साथ ही वह मजबूती से आगे आकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकती हैं।   
Next
AU ऐप में पढ़ें