फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दुकानों को दिए गए हैं ऐसे नाम, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Sat, 21 Oct 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 10
डेमो
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता है। किसी की लस्सी घमंडी हो गई है तो कोई आपको बेकरार छोले खिलाने को उतावला है। एक नजर ऐसे रेस्टोरेंट्स पर जिनके नाम देखने के बाद आपके मन में भी ख्याल आएगा कि भई क्या सोचकर ये नाम रखा था...
विज्ञापन

2 of 10
डेमो
ये कहावत तो आपने सुनी है होगी कि 'बदनाम वही होता है, जिसका नाम होता है'। वैसे बदनाम कुल्फी का स्वाद तो हम भी चखना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
डेमो
जब इंसान घमंड करके थक चुका... तो बारी आई लस्सी के घंमड करने की। किसी दोस्त या सहकर्मी की टांग खिंचाई करने के लिए उसे ऐसी जगह पर ले जाया जा सकता है... है ना!


 

4 of 10
डेमो
अब बीटेक करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो क्या हुआ आप बीटेक चाट का स्वाद चखिए।    
विज्ञापन

5 of 10
डेमो
बहुत हुआ विदेशी रेस्त्रां से ऑर्डर करना इस बार शुद्ध देसी रेस्त्रां SFC ट्राई करिए जनाब... यहां फिश और चिकन दोनों मिलता है और साथ ही फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 10
डेमो
 ये पेट टाइम और पैसे की कीमत नहीं जानता साहब, जानता है तो सिर्फ भूख..भूख...भूख...

 
विज्ञापन

7 of 10
डेमो
अब इस दुकान का नाम पढ़कर कौन जाना चाहेगा इस दुकान में... लोगों को तो यही लगेगा न कि इस दुकान में जो बनिया बैठा है उसकी प्रवृत्ति चोर जैसी है। वैसे निगेटिव मार्केंटिंग का बढ़िया नमूना साबित हो सकता है ये।

8 of 10
डेमो
इस दुकानदार ने तो अपनी दुकान का इतना क्रिएटिव नाम रखा हैं कि उसके दिमाग की दाद देनी चाहिये। NASA ने हाल ही में अपना फूड सेंटर भी खोला है, आप चाहें तो एक बार यहां की सैर जरूर कर आएं।

9 of 10
डेमो
अब आपके लिए आ गया है गूगल होटल... जिस तरह गगूल पर सारे सवालों का जवाब मिलता है, क्या ठीक उसी तरह इस होटल में सारी सर्विसेज भी मिलेंगी!
विज्ञापन

10 of 10
डेमो
आप भी क्या बार-बार फेसबुक पर स्क्रॉल करने में लगे हैं... एक बार इस रेस्टोरेंट में घूम आइए जनाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें