फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इन तस्वीरों को देखकर आप भी कह देते हैं ये बात? तो जान लें किस बीमारी से जूझ रहे हैं

Fri, 13 Apr 2018 10:35 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 4
Trypophobia
हमें पता भी नहीं होता और हम किसी न किसी बीमारी के शिकार भी हो जाते हैं। एक रिसर्च में यह बात सामने आई  है अधिकतर लोग इस बीमारी के शिकार हैं। बीमारी का लक्षण इस तस्वीर को देखकर ही सामने आ जाता है। अगर आपको यह तस्वीर देखकर कुछ भी अजीब लग रहा है तो आप भी बीमार हैं। 

2 of 4
Trypophobia
दरअसल, यह नजर और मन की बीमारी है। जी हां इसे कहते हैं फोबिया यानी किसी चीज का डर। वैज्ञानिकों की मानें तो किसी चीज से लगातार डरना ही फोबिया है। इस तस्वीर को देखकर आप भी डर रहे हैं तो आप भी बीमारी के चपेट में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसी डर की वजह से कई लोगों को पैनिक अटैक भी आ जाता है। 

जैसे हाइड्रोफोबिया (पानी से डर) और एक्रोफोबिया (ऊंचाई से डर) लगता है ऐसे ही यह फोबिया है जिसका नाम है ट्राइपोफोबिया। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं....

 

3 of 4
eye
ट्राइपोफोबिया छोटे छेद या अजीबोगरीब पैटर्न को देखकर लगने वाले डर को कहते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इस फोबिया को लेकर कई तरह की फोटोज सामने आई थी। इसे देखकर लोग बुरी तरह डर जाते हैं। कई बार तो लोग इन तस्वीरों को आखों के सामने आते ही अपनी आंखें तक बंद कर लेते हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Trypophobia
आपको बता दें ऊपर दिख रही तस्वीर रियल नहीं है। दूसरी बात यह कि ऐसी ही तमाम तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी आपको देखने को मिल जाएंगी। दरअसल, ऐसी फोटोज के जरिए फोबिया को खूब प्रमोट किया जा रहा है। कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि खुद को इस फोबिया का शिकार कहने वाले लोग सिर्फ तस्वीरों से विचलित होकर ये क्लेम कर रहे थे।
Next
AU ऐप में पढ़ें